Amritsar Crime News : अमृतसर पुलिस ने बरामद की दो आधुनिक सब-मशीन, बड़ी वारदात टाली

0
218
Amritsar Crime News : अमृतसर पुलिस ने बरामद की दो आधुनिक सब-मशीन, बड़ी वारदात टाली
Amritsar Crime News : अमृतसर पुलिस ने बरामद की दो आधुनिक सब-मशीन, बड़ी वारदात टाली

गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित हैं आरोपी

Amritsar Crime News (आज समाज), अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो 9 एमएम सब-मशीन गन और एक खाली मैगजीन बरामद कर अवैध हथियार तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद खेप कुख्यात गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों से संबंधित है। उन्होंने बताया कि ये हथियार उसके नेटवर्क द्वारा राज्य में देश विरोधी और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सप्लाई किए जा रहे थे। डीजीपी ने कहा कि फरार आरोपियों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए आगे की जांच जारी है।

गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

इस आॅपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए कमिश्नर आॅफ पुलिस (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विशेष खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने गुरु की वडाली, छेहरटा क्षेत्र में नाका लगाया और मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक घबरा गए और भागने लगे। उन्होंने बताया कि भागते समय उनका एक किट बैग गिर गया। सीपी ने बताया कि बरामद किट बैग की तलाशी लेने पर दो अवैध 9 एमएम सब-मशीन गन और एक खाली मैगजीन बरामद हुई।

अरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

उन्होंने बताया कि गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों हत्या, डकैती, हत्या के प्रयास, अपहरण, दंगा, जबरन वसूली और अवैध हथियारों की सप्लाई सहित कई गंभीर अपराधों में शामिल है। पुलिस टीमों ने गुरप्रीत उर्फ गोल्डी ढिल्लों और उसके तीन साथियों को नामजद कर लिया है तथा फरार मोटरसाइकिल सवारों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

  • TAGS
  • [post_tags]