Punjab Breaking News : सात दिन के रिमांड पर लिए आप नेता संजीव अरोड़ा

0
1691

ईडी की रेड के बाद कल मोहाली से गिरफ्तार किए गए थे पंजाब के कैबिने मंत्री

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आप नेता संजीव अरोड़ा का ईडी को सात दिन का रिमांड मिला है। ज्ञात रहे कि बीते रोज यानी शनिवार सुबह ईडी ने संजीव अरोड़ा पर रेड की थी। दिनभर चली रेड के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद गुरुग्राम सत्र न्यायालय में उन्हें पेश किया गया जहां से उनका सात दिन का रिमांड मंजूर कर लिया गया। इससे पहले ईडी ने न्यायालय से उनका 10 दिन का रिमांड मांगा था। ज्ञात रहे कि अरोड़ा की यह गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत चल रहे एक मामले में हुई है।

एक माह में दो बार पड़ा ईडी का छापा

इससे पहले सुबह सेक्टर दो में अरोड़ा के आवास पर सुबह करीब 20 गाड़ियों में टीम पहुंची है। मंत्री संजीव अरोड़ा पर महीने भर में ईडी की दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले उनके लुधियाना के ठिकानों पर दबिश हुई थी। सूत्रों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय ने मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़ी कुछ कंपनियों में कथित वित्तीय अनियमितताओं का पता लगाया है।

इनमें 157.12 करोड़ रुपये की फर्जी बिक्री और शेल कंपनियों के जरिए किए गए फर्जी निर्यात शामिल हैं। एजेंसी को शक है कि फेमा नियमों का उल्लंघन करते हुए विदेशी संस्थाओं के जरिए पैसों की ‘राउंड-ट्रिपिंग’ की गई है। इसके चलते एजेंसी ने कई बैंक खाते अटैच कर लिए हैं, और साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े डीमैट खाते और म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स को भी फ्रीज कर दिया है।

पंजाब में सियासी पारा उफान पर

शनिवार को आप नेता पर हुई कार्रवाई के बाद प्रदेश का सियासी पारा उफान पर है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने ईडी की इस कार्रवाई को केंद्र सरकार और भाजपा की सोची समझी साजिश करार देते हुए इसे प्रदेश सरकार को कमजोर करने की साजिश बताया। सीएम ने एक्स पर लिखा-आज फिर बीजेपी की ईडी संजीव अरोड़ा के घर आई है।

एक साल में यह तीसरी बार है जब बीजेपी की ईडी उनके घर आई है, और एक महीने में दूसरी बार। फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला। मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है; औरंगजेब भी इसे झुका नहीं पाया था। यह भगत सिंह की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया; इसलिए पंजाब मोदी की चालों के आगे कभी नहीं झुकेगा। पंजाब, ईडी और भाजपा के इस अनैतिक गठबंधन को खत्म कर देगा।

  • TAGS
  • [post_tags]