Punjab CM News : मुझे बदनाम करने की साजिश की जा रही : भगवंत मान

0
228
Punjab CM News : मुझे बदनाम करने की साजिश की जा रही : भगवंत मान
Punjab CM News : मुझे बदनाम करने की साजिश की जा रही : भगवंत मान

अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के हुक्मनामे पर पंजाब सीएम ने दी सफाई

Punjab CM News  (आज समाज), चंडीगढ़ : श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान पर सुनाए गए हुक्मनामे पर पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान का पहला बयान सामने आया है। पंजाब सीएम ने इसपर सफाई देते हुए कहा है कि यह सब उन्हें बदनाम करने की साजिश है। मान ने कहा कि उन्होंने कहा कि जब मुझे अकाल तख्त साहिब में बुलाया गया था, तब भी मैंने स्पष्ट कहा था कि उस वीडियो में मैं नहीं हूं। वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति का कद-काठी और शारीरिक बनावट मुझसे मेल नहीं खाती। मेरा शरीर उस तरह का नहीं है।

सोमवार को मान को पंथ विरोधी घोषित किया था

सोमवार को अकाल तख्त साहिब ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी और गुरु विरोधी घोषित किया था। अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने यह फैसला भगवंत मान की कथित शराब वाली वायरल वीडियो की जांच कराने के बाद सुनाया। सीएम ने कहा कि मैं हैरान हूं।

धर्म के इतने बड़े-बड़े पदों पर बैठे लोग अपने सियासी आकाओं की शह पर इस तरह का झूठा प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं। इस तरह का गलत प्रचार मुझे बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। क्योंकि मैं पंजाब में पानी की रक्षा के लिए, गुरु साहिब की बाणी की रक्षा के लिए, किसानों और पंजाब की जवानी की रक्षा के लिए फैसले ले रहा हूं। जो उन्हें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है। यही कारण है कि मुझे बदनाम करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

अकाल तख्त साहिब मेरे लिए सर्वोच्च

उन्होंने कहा कि धर्म को इस्तेमाल किया जा रहा है। श्री अकाल तख्त साहिब को मैं सर्वोच्च मानता हूं। वहां पर मेरा सिर झुकता है। मैं नतमस्तक हूं। श्री अकाल तख्त साहिब से माथा लगाना (टकराना) तो दूर की बात है, सपने में भी कई पीढ़ियां ऐसा नहीं सोच सकती हैं। लेकिन वहां पर किस तरह की राजनीतिक नियुक्तियां हुई हैं, वे किस तरह के फैसले लेते हैं, यह सिख संगत भली-भांति जानती है।

  • TAGS
  • [post_tags]