Punjab Crime News : नशीले पदार्थों के साथ 87 तस्कर गिरफ्तार

0
236
Punjab Crime News : नशीले पदार्थों के साथ 87 तस्कर गिरफ्तार
Punjab Crime News : नशीले पदार्थों के साथ 87 तस्कर गिरफ्तार

प्रदेश पुलिस ने पूरा दिन जारी रखी छापेमारी, पकड़े गए आरोपियों से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ किए बरामद

Punjab Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब से नशे को पूरी तरह खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा चलाई जा रही विशेष मुहिम को पुलिस ने 356वें दिन भी जारी रखा। जिसमें 87 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 458 ग्राम हेरोइन, 600 ग्राम अफीम, 439 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 2200 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। इसके साथ ही केवल 356 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 50,496 हो गई है। नशा छुड़ाने की मुहिम के तहत पंजाब पुलिस ने आज 26 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राजी किया है।

ऑपरेशन प्रहार के तहत भी की छापेमारी

पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निदेर्शों पर शुरू की गई मुहिम गैंगस्टरां ते वार के एक महीना पूरा होने पर पंजाब पुलिस ने मुहिम की शुरूआत से अब तक पूरे राज्य में 32,342 छापेमारी करके गैंगस्टरों और उनसे जुड़े अपराधियों समेत 10,412 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरां ते वार – पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक जंग है, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। सभी जिलों की पुलिस टीमें गैंगस्टरों के साथियों से जुड़े पहचाने गए और मैप किए गए स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस ने की इतनी बरामदगी

विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि पुलिस टीमों ने गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से 205 हथियारों सहित 396 जिंदा कारतूस और 34 मैगजीन, 104 तेजधार हथियार और चार हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। इसके अलावा, 5,294 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 10,090 व्यक्तियों की जांच की गई और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि मुहिम शुरू होने से अब तक पुलिस टीमों ने 664 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

  • TAGS
  • [post_tags]