Himachal News: हिमाचल की मंजरी महाजन को राष्ट्रपति ने दिया नेशनल टीचर अवॉर्ड, जानें कौन हैं मंजरी महाजन

0
125

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर सीबीएसई स्कूल की प्रिंसिपल मंजरी वी. महाजन को शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। देशभर से 48 शिक्षकों का चयन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए किया गया था। हिमाचल प्रदेश से तीन शिक्षकों के नाम पुरस्कार के लिए भेजे गए थे, जिनमें से मंजरी वी. महाजन चयन हुआ था।

कौन हैं मंजरी वी. महाजन?

मंजरी वी. महाजन हमीरपुर जिले के सुजानपुर सीबीएसई स्कूल की प्रिंसिपल हैं। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, नवाचार और विद्यालय नेतृत्व के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम किए हैं। इससे पहले वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेठ की प्रधानाचार्या रह चुकी हैं। उनके नेतृत्व में भलेठ स्कूल को वर्ष 2026 में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एनवायरनमेंट लीडरशिप अवॉर्ड और वर्ष 2025 में वेस्ट वॉरियर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

सभी सहयोगियों को दिया श्रेय

पुरस्कार की घोषणा होने के बाद, मंजरी वी. महाजन ने कहा था कि इस पुरस्कार का श्रेय उन सभी कम्युनिटी सदस्यों, अभिभावकों, अध्यापकों और विद्यार्थियों को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका सहयोग किया। उन्होंने कहा कि अध्यापन को केवल एक प्रोफेशन के रूप में नहीं लेना चाहिए, बल्कि शिक्षक को शिक्षा के साथ-साथ समाज और विद्यालय से जुड़ी अन्य जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी विद्यालय स्तर पर कई उल्लेखनीय पहलें की गईं। इन प्रयासों का उद्देश्य विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना रहा है।

स्कूल में उल्लेखनीय काम किए

मंजरी वी. महाजन ने कहा कि स्कूल में किसी भी बच्चे के साथ भेदभाव न हो, इसके लिए सभी विद्यार्थियों को समान अवसर और समान व्यवहार दिया गया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को एक्टिविटी आधारित और नए तरीके से पढ़ाने का प्रयास किया गया, ताकि पढ़ाई उनके लिए अधिक रोचक और प्रभावी बन सके। इन्हीं प्रयासों और नवाचारों के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए हुआ था।

  • TAGS
  • [post_tags]