हिमाचल में मानसून का कहर! अगले 48 घंटे जमकर बरसेंगे बादल, भारी बारिश से किन राज्यों में होगी परेशानी

0
117
मौसम विभाग के पूर्वानुमान में फिलहाल हिमाचल को बारिश से कोई राहत मिलने की खबर नहीं है. अगले 48 घंटे राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश का आशंका है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

शिमला. देशभर में मानसून ने कहर ढाया हुआ है ऐसे में हिमाचल का भी मौसम प्रभावित हुआ है.राज्य भर के मौसम ने अचानक से करवट ली है और मानसून ने रंग दिखा रहा है. जब मानसून ने देश में दस्तक दी है हिमाचल का हाल बेहाल होता जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी है. कई जिलों में हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को भी प्रभावित किया है. प्रदेश में 153 सड़कें बंद हो चुकी है और लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में फिलहाल बारिश से कोई राहत मिलने की खबर नहीं है. अगले 48 घंटे राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश का आशंका है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

हिमाचल में मानसून का कहर!

पिछले कई दिनों से राज्य के कई जिलों में जमकर बारिश हुई है. इसकी वजह से नदियां उफान पर है और सड़कों का हाल बुरा हो चुका है. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने रिपोर्ट जारी कर बताया है कि कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की वजह से प्रदेश में 153 सड़कें बंद हो गई हैं. हिमाचल में शनिवार (8 अगस्त)लगातार हो रही बारिश का असर देखने को मिला.सुबह तक 77 वाटर सप्लाई स्कीम और 92 ट्रांसफॉर्मर भी ठप रहे. प्रदेश के सबसे वयस्त इलाकों में शामिल मंडी जिले में सबसे अधिक 65 सड़कों पर आवाजाही रोकना पड़ी. बात करें अन्य इलाकों की तो कुल्लू में 42, शिमला में 26, सिरमौर में 8, कांगड़ा जिले में 5, चंबा जिले में 4 और ऊना जिले में 3 सड़कें को बंद करना पड़ा. अब तक अगर मानसून से होने वाले नुकसान का आंकलन किया जाए तो प्रदेश को तकरीबन 835 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है.

हिमाचल में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से रविवार, 9 अगस्त को मौसम के हाल की बात करें तो हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश का आशंका जताई गई है यानी येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने जिन तीन जिलों को लेकर चेतावनी जारी की है उसमें ऊना, हमीरपुर और कांगड़ा के नाम शामिल हैं. पूर्वानुमान जताया गया है कि जिले में भारी बारिश होने की आशंका है.इन जिलों में कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की उम्मीद है. ऐसे में यहां रहने वाले स्थानीय लोगों को जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है. इसके अलावा, मंडी, सोलन, कुल्लू और बिलासपुर जिले में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. किन्नौर और लाहौल स्पीति जिले में भी कई जगहों पर बादल बरसेंगे. राज्य भर में बारिश के कहर को देखते हुए चेतावनी दी गई है कि लोग नदी-नाले दूर रहें.

  • TAGS
  • [post_tags]