Harmony of the Pines Band : इसलिए सोशल मीडिया पर छाया रहता है बैंड ‘हार्मनी ऑफ द पाइन्स’

0
162
Harmony of the Pines Band : इसलिए सोशल मीडिया पर छाया रहता है बैंड ‘हार्मनी ऑफ द पाइन्स’
Harmony of the Pines Band : इसलिए सोशल मीडिया पर छाया रहता है बैंड ‘हार्मनी ऑफ द पाइन्स’

हिमाचल पुलिस के विशेष बैंड का मुख्य चेहरा थे इंस्पेक्टर विजय

Harmony of the Pines Band (आज समाज), शिमला : हिमाचल पुलिस का विशेष बैंड ‘हार्मनी ऑफ द पाइन्स’ एक बार फिर से चर्चा में है। हालांकि यह बैंड पूरी दुनिया में अपनी एक विशेष पहचान बना चुका है। यह न केवल देश बल्कि विदेशों में भी अपनी प्रस्तुति दे चुका है। लेकिन आज इस बैंड के मुख्य चेहरे पर हिमाचल पुलिस विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के बाद यह बैंड एक बार फिर से चर्चा में आ गया है।

दरअसल इस बैंड की शुरूआत 1996 में की गई थी और विजय कुमार इसके मुख्य चेहरे के तौर पर उभरे थे। 2022 में रियलिटी टीवी शो हुनरबाज-देश की शान में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद बैंड राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया। इसके बाद इस बैंड ने एक के बाद एक परफॉर्म दी जिसके चलते यह मशहूर होता गया।

‘हार्मनी ऑफ द पाइन्स’ के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स

जहां ‘हार्मनी ऑफ द पाइन्स’ के आॅफिशियल हैंडल के इंस्टाग्राम पर 3.29 लाख फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब पर इस बैंड के लगभग 18,000 सब्सक्राइबर्स हैं जबकि फेसबुक पेज पर भी इनके हजारों की संख्या में फॉलोअर्स मौजूद हैं।
यह बैंड फ्रांस, इटली, कनाडा, सिंगापुर और दुबई में भी परफॉर्म कर चुका है।

एक परफॉर्मेंस का कितना पैसा लेता है बैंड

‘हार्मनी ऑफ द पाइन्स’ (हिमाचल प्रदेश पुलिस आॅर्केस्ट्रा) की कमाई का आधिकारिक आंकड़ा हर महीने तय नहीं होता, लेकिन निजी आयोजनों के लिए वे 1 लाख रुपए से अधिक चार्ज करते हैं। बैंड की आधिकारिक प्रस्तुतियों से होने वाली आय को पुलिस कल्याण कोष में जमा किया जाता है, जिसका उपयोग उपकरण और यात्रा खर्चों के लिए किया जाता है। राज्य के अंदर परफॉर्मेंस के 1 लाख रुपए के अतिरिक्त यह बैंड प्रदेश से बाहर परफॉर्मेंस के लिए 1.5 लाख रुपए चार्ज करता है। वहीं विदेश में परफॉर्मेंस के लिए वे 2 लाख रुपए लेते हैं।

ये भी पढ़ें : Suspended Inspector Vijay Kumar : महज छह हजार कमाई छिपाना पड़ा इंस्पेक्टर विजय को भारी

  • TAGS
  • [post_tags]