Himachal Gold-Silver Rate Today: हिमाचल में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, खरीदारी से पहले चेक करें रेट

0
102
Himachal Gold Rate, Himachal Silver Rate, Gold Price Today, Silver Price Today, 22K Gold Price, 24K Gold Rate, हिमाचल में सोने का भाव, चांदी का भाव, आज का गोल्ड रेट, सोना चांदी का रेट
आज भी हिमाचल प्रदेश में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

Himachal Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए दोनों धातुओं के लेटेस्ट रेट जानना बहुत जरूरी है। सोना और चांदी पिछले कुछ सप्ताह से ज्यादा चमके नहीं है और कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिली है। अब शेयर मार्केट भी धीरे-धीरे सुधर रहा है, तो ऐसे में कारोबारी इन धातुओं की चमक बढ़ने की उम्मीद लगा रहे हैं। देशभर में कीमती धातुओं के भाव में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगर आप हिमाचल में सोना या चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आज के लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।

हिमाचल में आज क्या है सोने का भाव?

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1,49,020 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना करीब ₹1,36,600 प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव करीब ₹111770 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। ये रेट 6 अक्टूबर के लिए उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित हैं। कुल मिलाकर सोने में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। अगर आप गोल्ड खरीदना चाह रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। एक ही राज्य के अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के भाव में थोड़ा अंतर हो सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर के स्थानीय ज्वेलर से अंतिम रेट जरूर कन्फर्म करें।

हिमाचल में आज कितना है चांदी का रेट?

चांदी की कीमत भी इस समय ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश में आज चांदी का भाव करीब ₹245 प्रति ग्राम यानी ₹2,45,000 प्रति किलो है। पिछले दिन के मुकाबले इस रेट में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। शिमला में भी 6 अक्टूबर को चांदी करीब ₹245 प्रति ग्राम और ₹2.45 लाख प्रति किलो के भाव पर थी। हालांकि स्थानीय रिटेल कीमतें अलग हो सकती हैं। इसलिए चांदी खरीदते समय भी दुकान का ताजा भाव और शुद्धता जरूर जांचें।

सोने-चांदी के भाव क्यों बदल रहे हैं?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस समय डॉलर की मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी सोने पर दबाव बना रही है। अमेरिकी 10 और 30 साल के ट्रेजरी यील्ड 24 साल के ऊंचे स्तर के आसपास पहुंच गए हैं। इससे ब्याज नहीं देने वाली संपत्तियों के तौर पर सोने की आकर्षकता पर दबाव पड़ता है। हालांकि दूसरी तरफ वैश्विक तनाव और ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदें सोने को सपोर्ट भी दे रही हैं। बाजार में अक्टूबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दर बढ़ाने की संभावना कम हुई है, जिससे सोने में बड़ी गिरावट सीमित रही।

  • TAGS
  • [post_tags]