Mandi-Pathankot NH : भारी बारिश से मंडी-पठानकोट एनएच की सुरक्षा दीवार गिरी, हाईवे का 200 मीटर हिस्सा धंसा

0
109
Mandi-Pathankot NH : भारी बारिश से मंडी-पठानकोट एनएच की सुरक्षा दीवार गिरी, हाईवे का 200 मीटर हिस्सा धंसा
Mandi-Pathankot NH : भारी बारिश से मंडी-पठानकोट एनएच की सुरक्षा दीवार गिरी, हाईवे का 200 मीटर हिस्सा धंसा

दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतारें, वैकल्पिक मार्गों से निकाले जा रहे भारी वाहन

Mandi-Pathankot NH (आज समाज), मंडी : हिमाचल प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में हल्की कमी देखने को मिल रही है। लेकिन इस बीच भी प्रदेश में बीती रात कई जगहों पर भारी बारिश देखने को मिली। जिससे काफी ज्यादा नुकसान भी हुआ। ऐसा ही कुछ मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटरोपी के पास देखने को मिला। यहां पर भारी बारिश के चलते एनएचएआई ने यह सुरक्षा दीवार हाल ही में लगाई थी। दीवार ढहने से सड़क का बड़ा हिस्सा नीचे धंस गया, जिससे सड़क के नीचे स्थित पुश्तैनी घराट, धान की मशीन और उसके पीछे बनाया गया पानी का बांध भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

रात करीब ढ़ाई बजे गिरी दीवार

रात करीब ढाई बजे सुरक्षा दीवार ढहने से सड़क का करीब आधा हिस्सा धंस गया और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान भारी भरकम मलबा और पानी आने से 200 मीटर नीचे तक तबाही मची है। मलबे के सैलाब चीड़ के कई पेड़ गिर गए हैं। सुबह सड़क के पीछे की ओर थोड़ी कटिंग कर छोटे वाहनों के लिए यातायात बहाल किया गया। लेकिन यहां से सफर जोखिम भरा है।

मौके पर पहुंची प्रशासनिक अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम पद्धर सुरजीत सिंह ठाकुर ने एनएचएआई की टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। सड़क की स्थिति को देखते हुए यहां बड़े वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रोक लगा दी गई है, जबकि छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी है। बसों और अन्य बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है।

इन वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे बड़े वाहन

मंडी-पठानकोट राजमार्ग पर बड़े वाहनों और बसों की आवाजाही को देखते हुए वाहनों को घटासनी-झटिंगरी-डायनापार्क तथा पद्धर-जोगेंद्रनगर वाया नौहली मार्ग से भेजा जा रहा है। वहीं, कुछ निजी बसें कोटरोपी और उरला से ट्रांसमिट होकर अपने गंतव्य की ओर जा रही हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]