Himachal Weather Update : बारिश, भूस्खलन से हिमाचल का बुरा हाल, अब तक 1121 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, आज भी छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

0
119
Himachal Weather Update : बारिश, भूस्खलन से हिमाचल का बुरा हाल, अब तक 1121 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, आज भी छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Himachal Weather Update : बारिश, भूस्खलन से हिमाचल का बुरा हाल, अब तक 1121 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, आज भी छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

इस मानसून सीजन लोक निर्माण विभाग को अभी तक 836.72 करोड़, जबकि जलशक्ति विभाग को 258.61 करोड़ का नुकसान

Himachal Weather Update (आज समाज), शिमला : इस साल अभी तक मानसून सीजन में हिमाचल प्रदेश को हजारों करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। यह आंकड़ा अभी आने वाले दिनों में और भी ज्यादा बढ़ेगा। क्योंकि बारिश का दौर अभी जारी है। आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में 30 जून से लेकर अब तक 1121.29 करोड के नुकसान का आंकलन किया गया है।

प्रदेश में अभी तक 90 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जबकि 376 मकानों को नुकसान हुआ है। सड़कों और पुलों के कारण लोक निर्माण विभाग को अभी तक 836.72 करोड़, जबकि जलशक्ति विभाग को पेयजल योजनाओं के कारण 258.61 करोड़ का नुकसान आंका गया है।

बीते 24 घंटे में खूब बरसे बादल

24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा मंडी में 111.6 मिलीमीटर, कांगड़ा में 89, सुंदरनगर में 71, पालमपुर में 46.4 और पांवटा साहिब में 46.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। शिमला सहित कई स्थानों पर रविवार सुबह भारी वर्षा हुई। शिमला, सुंदरनगर और कांगड़ा समेत कई इलाकों में धुंध भी छाई रही।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज रविवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू और बिलासपुर सहित शिमला के लिए अलर्ट है। हालांकि, 24 अगस्त से वर्षा की तीव्रता में कमी आने की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने और यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

भूस्खलन के चलते इन सड़कें बंद

प्रदेश में 149 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। जिस कारण आवाजाही प्रभावित है। भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण मंडी जिले की 86 सड़कें, कुल्लू में 31 और शिमला में 10 सड़कें बंद पड़ी हैं, इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। कई स्थानों पर घरों में पानी घुस गया तो कई जगह पर जलभराव हुआ है।

ये भी पढ़ें : Mandi-Pathankot NH : भारी बारिश से मंडी-पठानकोट एनएच की सुरक्षा दीवार गिरी, हाईवे का 200 मीटर हिस्सा धंसा

  • TAGS
  • [post_tags]