
कुल्लू में खीर खाने के बाद छात्रों के बीमार पड़ने पर उठाया कदम
Himachal News Update (आज समाज), शिमला : हिमाचल स्कूल शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों के लिए शुद्ध व स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस निर्देशों के अंर्तगत प्रदेश के सभी स्कूलों में अब केवल सुरक्षित, फिल्टर या उबला हुआ पानी ही विद्यार्थियों कराया जाएगा। इसके पीछे का कारण हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के प्राथमिक स्कूल बाड़ी में खीर खाने के बाद छात्रों के बीमार पड़ने की घटना है।
इस घटना के बाद शिक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी उपनिदेशकों, प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को मानसून के दौरान जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए तत्काल प्रभाव से विशेष एहतियाती कदम उठाने को कहा है।
विभाग द्वारा सभी स्कूल प्रधानाचार्यों को दिए यह निर्देश
निदेशक स्कूल शिक्षा ने सभी प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में केवल सुरक्षित, फिल्टर या उबला हुआ पानी ही विद्यार्थियों कराया जाए। को उपलब्ध जिन स्कूलों में आरओ या वाटर प्यूरीफायर काम नहीं कर रहे हैं, वहां उपलब्ध स्कूल निधि से उनकी तत्काल मरम्मत या स्थापना की जाए। जरूरत पड़ने पर विद्यार्थियों को घर से उबला पानी लाने की सलाह देने को भी कहा गया है।
निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि 18 अगस्त को कुल्लू के जीपीएस बाड़ी स्कूल में मिड-डे मील के तहत परोसी गई खीर खाने के बाद कई छात्र बीमार हो गए थे। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि छात्रों की तबीयत खराब होने का कारण दूषित पानी हो सकता है।
बीएसजीएचपी से जोड़े जाएंगे स्कूली छात्र
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश भारत स्काउट्स एंड गाइड्स (बीएसजीएचपी) की राज्य परिषद की बैठक आयोजित हुई। शिक्षा मंत्री बीएसजीएचपी के उपाध्यक्ष भी हैं। बैठक में संगठन की गतिविधियों और प्रगति की समीक्षा की गई तथा प्रदेश में स्काउटिंग एवं गाइडिंग को मजबूत करने और अधिक से अधिक बच्चों एवं युवाओं तक इसकी पहुंच बढ़ाने के लिए कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए। रोहित ठाकुर ने कहा कि स्काउटिंग एवं गाइडिंग बच्चों और युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना, आत्मनिर्भरता, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा की भावना विकसित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

