Himachal News: हिमाचल में बादल फटा, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट को बड़ा नुकसान, सिविल संरचना ध्वस्त

0
113

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। रामपुर उपमंडल के काशापाट में शनिवार को बादल फटने से गंगदारी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट को भारी नुकसान हुआ। खड्ड में आए तेज बहाव की चपेट में आने से परियोजना की इंटेक संरचना को काफी नुकसान पहुंचा है।

सिविल संरचना को क्षति पहुंची

हाइड्रोपावर प्लांट प्रभारी धीरज वर्मा ने बताया कि बाढ़ के पानी ने इंटेक की कई सिविल संरचनाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया और बॉटम कन्वेयंस चैनल के तल में भारी कटाव हुआ है। उन्होंने कहा, ”बाढ़ के कारण इंटेक के अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम राफ्ट को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, बॉटम कन्वेयंस चैनल भी प्रभावित हुआ है। तेज बहाव के कारण चैनल के तल पर कटाव हुआ है। पानी का बहाव इतना अधिक था कि कुछ क्रेट्स भी बह गए।”

प्रोजेक्ट के आसपास मलबा जमा

बाढ़ के साथ बहकर आया मलबा परियोजना स्थल पर जमा हो गया है। घटना के बाद परियोजना प्रबंधन ने क्षतिग्रस्त ढांचों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है, जिसके बाद मरम्मत और बहाली को लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

प्रोजेक्ट के कर्मचारी सुरक्षित

बादल फटने और अचानक आई बाढ़ की इस घटना में परियोजना में कार्यरत सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। किसी कर्मचारी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई।

दहशत में हैं लोग

काशापाटी में भारी बारिश और बादल फटने के कारण खड्ड नालों में अचानक जलस्तर बढ़ने से स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से नदी नालों और खड्डों के किनारे जाने से बचने तथा मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

  • TAGS
  • [post_tags]