हिमाचल में बारिश का कहर जारी: 59 ट्रांसफार्मर ठप, 85 सड़कें बंद, अब तक 438 लोगों की मौत

0
118
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की तरफ से जो रिपोर्ट सामने आई वो परेशान करने वाली थी. 7 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य की कुल 85 सड़कें बंद है.

नई दिल्ली. मानसून की बारिश का कहर हिमाचल प्रदेश में देखने को मिल रहा है. प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से कई हिस्सों में सड़क, बिजली और पेयजल सेवा को बुरी तरह से प्रभावित रही. राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की तरफ से जो रिपोर्ट सामने आई वो परेशान करने वाली थी. 7 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य की कुल 85 सड़कें बंद है. बताया जा रहा है कि 59 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर (DTR) बाधित हैं. वहीं छह पेयजल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं.

बरसात का सबसे ज्यादा असर मंडी जिले में देखने को मिल रहा है. जानकारी के मुताबिक यहां पर 36 सड़कें बंद हो चुकी हैं. जिन जगहों पर सड़क बंद है उसमें सेराज में 30, सुंदरनगर में एक, सरकाघाट में तीन और थलौट शामिल हैं. जिले में 40 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हैं. बताया जा रहा है कि जोगिंद्रनगर एरिया में 35 ट्रांसफार्मर काम नहीं कर रहे. कुल्लू में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश ने जनजीवन पर बुरी तरह से असर डाला है. जिले में 22 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हैं. कुल्लू उपमंडल की चार, बंजार की दो, आनी की 12 और निरमंड की चार सड़कों पर बंद कर दिया गया है. निरमंड में 10 बिजली ट्रांसफार्मर भी बाधित है.

कई जिले बारिश से प्रभावित

प्रदेश अन्य जिलों की बात करें तो कांगड़ा में सात सड़कें बंद हैं.किन्नौर में भी इतनी ही सड़कों पर यातायात प्रभावित हैं. किन्नौर से जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक कलपा में भी सात बिजली ट्रांसफार्मर फिहाल काम नहीं कर रहे. सिरमौर में 13 सड़कें बंद हैं, जिनमें नाहन की पांच, राजगढ़ की दो और संगड़ाह की छह सड़कें शामिल हैं. शिमला में रामपुर और सुन्नी उपमंडल की एक-एक सड़क बंद है. यहां दो ट्रांसफार्मर और पांच पेयजल योजनाएं बुरी तरह से प्रभावित हो चुकी हैं. बात चंबा की करें तो एक पेयजल योजना, लाहौल-स्पीति के उदयपुर में एक सड़क, सोलन के कसौली में एक और ऊना में तीन सड़कें बंद हैं.

मानसून में 438 लोगों की मौत

सरकार की तरफ से संचयी नुकसान के जो आंकड़ों दिए गए हैं उसके मुताबिक 30 जून से 6 सितंबर 2026 तक मानसून के दौरान 110 लोगों की मौत हुई थी. इस अवधि में सड़क हादसों में 164 लोगों की जान चली गई. अलग अलग कारणों की वजह से हुई मौत की संख्या कुल 274 मौतें बताई जा रही है. राज्य में मानसून के दौरान अब तक करीब 1,24,273.23 लाख रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है.

  • TAGS
  • [post_tags]