National Lok Adalat Organized : जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा 12 मार्च 2022 को न्यायिक परिसर यमुनानगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला एवं सत्र न्यायधीश दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत विभिन्न न्यायालयों में लम्बित केसों का दोनों पक्षों की आम सहमति से निपटान किया जाएगा।
राजस्व मामलों और सिविल मामलों का निपटान
यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट दुष्यंत चौधरी ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अपराधिक, चैक बाऊंस, बैंक रिकवरी, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल, वैवाहिक विवाद, श्रम संबंधी मामले, भूमि अधिग्रहण, बिजली और पेयजल के बिलों से सम्बंधित, सेवा संबंधी मामले, राजस्व मामलों से जुड़े केस और सिविल मामलों का निपटान किया जाएगा।
उन्होने जिला के ऐसे सभी व्यक्तियों जिनके केस विभिन्न अदालतों में लम्बित है या उपरोक्त सेवाओं व विषयों से सम्बंधित केस लम्बित है वे इनका निपटान राष्ट्रीय लोक अदालत मे करवा सकते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों को दर्ज करवाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अधिवक्ताओं से या जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
ऑस्ट्रिया लोक अदालतो का आयोजन
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट दुष्यंत चौधरी नेे बताया कि वर्ष 2022 में 12 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अलावा 14 मई,13 अगस्त तथा 12 नवम्बर 2022 को भी ऑस्ट्रिया लोक अदालतो का आयोजन किया जाएगा।