पंजाब चुनावी टोटके: कैप्टन ने दान किया कटड़ा तो चन्नी का गाय को चारा : Punjab Election Tricks

0
2295
Punjab Election Tricks
Punjab Election Tricks

Punjab Election Tricks

आज समाज डिजिटल, अंबाला:
Punjab Election Tricks : पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए मतदान चल रहा है। दिन चढ़ने के साथ ही इसमें तेजी आ गई है। दोपहर एक बजे तक अचानक वोटिंग ने गति पकड़ी और ये लगभग दो गुना हो गई। अब आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां 2.14 करोड़ मतदाता हैं। ये मतदाता 1304 प्रत्याशियों में अपने प्रत्याशी चुनेंगे या यूं कहे कि उनके भाग्य को ईवीएम में बंद करेंगे। इसके नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। इसी दिन उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनाव के भी नतीजे घोषित होंगे।

Also Read : अभिनेता सोनू सूद की कार पुलिस ने क्यों की जब्त : Sonu Sood Car Seized By Moga Police

प्रचार का जोर टोटकों ने थामा

पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचार थमने के साथ ही टोटके की एंट्री हो गई है। चुनावी रण में जीत सुनिश्चित हो इसके लिए पंजाब के सियासी दिग्गज ज्योतिष से निवारण करा रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह कटड़ा दान कर रहे हैं तो चरणजीत सिंह चन्नी गाय को चारा खिलाकर जीत की मन्नत मांग रहे हैं। भगवंत मान ने प्रचार के दौरान पीली पगड़ी पहन कर बृहस्पति गृह को खुश किया तो कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू पूरे प्रचार के दौरान प्रिंट वाला शॉल पहने नजर आए।

ग्रह शांति के प्रति भी सजग (Punjab Election Tricks)

राजनेता भी ग्रह शांति के लिए काफी सजग रहते हैं। कुछ ग्रह ऐसे भी होते हैं जिनका सियासत में बड़ा महत्व माना जाता है। इनमें सूर्य, मंगल, बृहस्पति और शनि का महत्वपूर्ण स्थान है। इन ग्रहों का प्रभाव अधिक होने पर सियासतदान ऊंचाइयां भी छूते हैं और गर्त में भी चले जाते हैं। इसलिए चुनाव के दौरान पार्टी और अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सियासी दिग्गज भी इनका सहारा लेते हैं। इन दिनों पंजाब भी प्रचार थमने के बाद सियासतदान ग्रह शांति के साथ ही टोटकों का सहारा ले रहे हैं।

कैप्टन का शनि भारी तो सिद्धू का सूर्य और मंगल दोष

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का शनि भारी चल रहा है। यही कारण रहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा देना पड़ा। अब चुनाव में नई पारी के लिए उन्हें ज्योतिष विद्वानों ने शनि निवारण की सलाह दी है। कैप्टन ने ज्योतिषों की सलाह पर कटड़ा दान कर शनि को शांत करने का प्रयास किया। सूर्य और मंगल जिस व्यक्ति का खराब होता है वह लाल या गुलाबी रंग के कपड़े का प्रयोग करता है। कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने इन ग्रहों के विपरीत प्रभाव को दूर करने के लिए लाल और पिंक रंग के शॉल का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने दो बार माता वैष्णों देवी के दरबार में भी पहुंचकर हाजिरी लगाई।

Also Read : जिम्मेदारी का जोश, दूल्हा बारात लेकर तो दुल्हन ने भी किया मतदान : Bride And Groom Also Voted

चन्नी ने बुध किया मजबूत, मान ने नहीं उतारी पीली पगड़ी

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने खराब चल रहे बुध ग्रह का निवारण किया। उन्होंने इसके लिए गाय को हरा चारा खिलाकर बुध को मजबूत किया। इससे पहले मुख्यमंत्री चन्नी मां बगुलामुखी मंदिर में ग्रह शांति के लिए अनुष्ठान भी करा चुके हैं। चुनाव प्रचार में आप के मुख्यमंत्री चेहरा और सांसद भगवंत मान ने पीली पगड़ी नहीं उतारी। ज्योतिष जानकारों का कहना है कि भगवंत मान ने बृहस्पति को शांत करने के लिए प्रचार के दौरान पीली पगड़ी और कपड़ों का प्रयोग किया।

केजरीवाल ने छोड़ दिया वो मफलर

आप सुप्रीमों और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवल को प्रचार के दौरान ज्योतिष विद्वानों ने मफलर छोड़ने की सलाह दी थी। जिसके बाद उन्होंने सर्दियों में भी हुए प्रचार के दौरान पंजाब दौरे पर मफलर का प्रयोग नहीं किया। उनके मफलर छोड़ने को लेकर सियासी गलियारों में भी खूब चर्चा हुई।

Punjab Election Tricks

Also Read : सोनीपत से तीन आतंकी गिरफ्तार : Haryana Police Arrested 3 Terrorist

Also Read : देश में पिछले 24 घंटों में 19,968 कोरोना केस के साथ 673 मरीजों की मौत : Corona Update Of 20 February 2022

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE