Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम रहेगा साफ, तापमान में भी होगी बढ़ोतरी

0
491
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम रहेगा साफ, तापमान में भी होगी बढ़ोतरी
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम रहेगा साफ, तापमान में भी होगी बढ़ोतरी

प्रदेश के अधिकतम तापमान में हुई 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में आने वालों दिनों में गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। मौसम साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी। रविवार को हरियाणा में औसत अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिसके बाद अधिकतम तापमान सामान्य तापमान के करीब पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला रोहतक रहा, जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सभी जिलों के अधिकतम तापमान में दर्ज की गई बढ़ोतरी

पिछले 24 घंटे में बदले मौसम की बात करें तो प्रदेश के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हरियाणा में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जींद जिले के अधिकतम तापमान में दर्ज की गई। जहां 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। जिसके बाद अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

ये भी पढ़ें : आज हरियाणा के पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, हिसार-अयोध्या फ्लाइट को दिखाएंगे हरी झंडी

  • TAGS
  • [post_tags]