Haryana Weather Update: हरियाणा में 20 मार्च से बदलेगा मौसम, छाए रहेंगे बादल

0
496
Haryana Weather Update: हरियाणा में 20 मार्च से बदलेगा मौसम, छाए रहेंगे बादल
Haryana Weather Update: हरियाणा में 20 मार्च से बदलेगा मौसम, छाए रहेंगे बादल

आज और कल चलेंगी उत्तर-पश्चिमी हवाएं
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने हरियाणा में 20 और 21 मार्च को बादल छाए रहने की संभावना जताई है। वहीं आज और कल प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। सोमवार और मंगलवार को उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 16 मार्च को सबसे ठंडा इलाका बालसमंद (हिसार) रहा। जहां तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटे में यहां तापमान में 4.7 डिग्री की गिरावट आई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में 21 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान हवाएं बीच-बीच में बदलती रहेंगी और हल्की गति से चलने की संभावना है।

दिन के तापमान में होगी बढ़ोतरी

इस दौरान 17 और 18 मार्च को उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। लेकिन 19 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाएं उत्तर-पूर्वी हो जाएंगी, जिससे 20 और 21 मार्च को वातावरण में नमी बढ़ने और आंशिक बादल छाने की संभावना है। वहीं रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें : PM Modi News : पाकिस्तान ने हमेशा हमें धोखा दिया : नरेंद्र मोदी

  • TAGS
  • [post_tags]