UPI ID Hacked : यूपीआईडी को हैक कर खाते से उड़ाए 2.37 लाख

0
810
UPID hacked and Rs 2.37 lakh withdrawn from account
  • पुलिस ने अज्ञात लोगों पर दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

UPI ID Hacked(आज समाज नेटवर्क) जींद। साइबर थाना पुलिस ने गांव मोहम्मद खेड़ा के व्यक्ति का मोबाइल फोन हैक कर उसकी यूपीआईडी का दुरुपयोग कर साइबर ठगों द्वारा दो लाख 37 हजार रुपये खाते से उडाने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव मोहम्मद खेड़ा निवासी सहदेव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एसबीआई पिल्लूखेड़ा बैंक का उपभोक्ता है। गत छह जून को उसके फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। जिसको उसने रिसीव किया तो कोई आवाज नही आई।

जिसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। जिसके बाद फोन को सॉफ्टवेयर भी अपडेट हो गया। उसने फोन के बंद होने तथा सॉफ्टवेयर के अपडेट होने को गंभीरता से नही लिया। गत दस जून को वह जरूरत पडऩे पर एटीएम से राशि निकलवाने गया तो खाते में रुपये नही थे। जिस पर वह बैंक में पहुंचा और अपने खाते की डिटेल खंगाली तो उसे खाते से सात जून से उसके खाते से गूगल पे के माध्यम से दूसरी यूपीआईडी मे 70 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे। गत नौ जून तक उसके खाते से दो लाख 37 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। राशि ट्रांसफर के लिए कोई ओटीपी नही आया और न ही राशि ट्रांसफर जाने का कोई मैसेज आया। साइबर थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने सहदेव की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े:- Cyber Fraud : डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 84 वर्षीय रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 2.19 करोड़ की साइबर ठगी

  • TAGS
  • [post_tags]