Haryana News: ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी को मारी टक्कर, सत्संग से घर लौट रहे मां-बेटे की दर्दनाक मौत

0
67

Haryana News: कुरुक्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों सत्संग से घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान वार्ड नंबर 9 निवासी 35 वर्षीय कृष्ण धीमान एवं 65 वर्षीय किरण बाला के रूप में हुई है। कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किरण बाला ने अस्पताल ने दम तोड़ा। टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक गाड़ी के साथ फरार हो गया।

ट्रैक्टर टॉली ने टक्कर मारी

मृतक कृष्ण के मामा कर्मचंद ने बताया कि वे भी उनके पीछे अपनी एक्टिवा पर थे। शाहपुर डांगरी पुल से आगे कर्मचंद बाथरूम जाने के लिए रुक गए, जबकि वे दोनों आगे निकल गए। कुछ देर बाद वे मोहड़ा के पास पहुंचे तो वहां भीड़ जुटी थी। उन्होंने देखा तो वहां उनकी बहन व भांजा दुर्घटना का शिकार हो चुका था। राहगीरों ने उन्हें बताया कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक्टिवा ने इन्हें टक्कर मारी, जिससे यह हादसा हुआ।

परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा

करीब 25 साल पहले हुए हादसे में पिता और दो बेटियों की मौत हो गई थी। अब हुए हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में अब बेटी आरती बची है। वह बार-बार बेसुध होती रही। आसपास के लोगों के मुताबिक, कृष्ण धीमान सराफा बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाकर परिवार का गुजर बसर कर रहा था।

कर्मचंद के घर से निकले थे दोनों

वह अपनी मां के साथ गत दिवस मोहाली के खरड़ में रहने वाले किरण बाला के भाई कर्मचंद के घर गए थे। बताया जा रहा है कि वे यहां सत्संग में आए थे और रात को कर्मचंद के घर पर रुके थे, ताकि उनसे मिलना हो सके। आज सोमवार सुबह दोनों एक्टिवा पर लाडवा के लिए निकले थे।

  • TAGS
  • [post_tags]