International Geeta Mahotsav: आज कुरुक्षेत्र में 21 हजार बच्चे करेंगे गीता का वैश्विक पाठ

0
1829
International Geeta Mahotsav: आज कुरुक्षेत्र में 21 हजार बच्चे करेंगे गीता का वैश्विक पाठ
International Geeta Mahotsav: आज कुरुक्षेत्र में 21 हजार बच्चे करेंगे गीता का वैश्विक पाठ

दीपदान और महाआरती के साथ आज संपन्न होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, मेला रहेगा जारी
सीएम नायब सैनी भी करेंगे कार्यक्रम में शिरकत
International Geeta Mahotsav, (आज समाज), कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज 21 हजार विद्यार्थी गीता का वैश्विक पाठ करेंगे। कार्यक्रम केशव पार्क (थीम पार्क) में होगा। देश-विदेश में बैठे विद्यार्थी और नागरिक आॅनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी उपस्थित रहेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ज्योतिसर तीर्थ पर जाकर माथा टेकेंगे। इस वैश्विक गीता पाठ में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद का सानिध्य रहेगा।

प्रदेश के सभी जिलों में चह रही जिला स्तरीय गीता जयंती कार्यक्रम के साथ-साथ 50 से ज्यादा देशों के लोग आॅनलाइन प्रणाली से वैश्विक गीता पाठ जुड़ेंगे। शाम 5 बजे सन्निहित सरोवर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें संस्थाओं के सहयोग से एक साथ हजारों दीपक जलाएं जाएंगे। वहीं शाम 5:30 बजे ब्रह्मसरोवर पर महाआरती के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का समापन होगा। संध्याकालीन कार्यक्रम में भजन गायक अनूप जलोटा अपनी प्रस्तुति देंगे।

गीता महोत्सव की अविध में किया गया इजाफा

इस 10वें अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहली बार 21 हजार स्टूडेंट वैश्विक पाठ के लिए जुड़ेंगे। इससे पहले 18 हजार विद्यार्थियों को जोड़ा था। असल में, इस बार महोत्सव का स्वरूप भी बढ़ाया गया। पहले महोत्सव 18 दिन तक चलता था, लेकिन इस बार में 3 दिन का इजाफा किया गया। इसलिए विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ाई गई है।

48 कोस के तीर्थों प्रतिनिधियों का होगा सम्मेलन

दोपहर करीब 2 बजे कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के श्रीमद्भागवद गीता सदन में 48 कोस के तीर्थों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में तीर्थों के विकास और भावी योजनाओं के साथ महोत्सव के कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा होगी।

मुख्य कार्यक्रर्मों का आज होगा समापन, 5 दिसंबर तक जारी रहेगा सरस और क्राफ्ट मेला

महोत्सव में 24 नवंबर से चलकर आज 1 दिसंबर को मुख्य कार्यक्रम का समापन होगा, लेकिन सरस और क्राफ्ट मेला जारी रहेगा। इस मेले का समापन 5 दिसंबर को होगा। आज ही प्रदेशभर के जिलों में चल रही जिला स्तरीय गीता जयंती का शोभा यात्रा के साथ समापन होगा।

  • TAGS
  • [post_tags]