Fatehabad News: फतेहाबाद में 35 हजार रुपए की रिश्वत लेता एसआई गिरफ्तार

0
242
Fatehabad News: फतेहाबाद में 35 हजार रुपए की रिश्वत लेता एसआई गिरफ्तार
Fatehabad News: फतेहाबाद में 35 हजार रुपए की रिश्वत लेता एसआई गिरफ्तार

रोडवेज के फर्जी पास मामले को निपटाने के नाम की थी 72 हजार रुपए की डिमांड
Fatehabad News, (आज समाज), फतेहाबाद: फतेहाबाद जिले के टोहाना में एंटी करप्शन ब्यूरो ने सदर थाना में कार्यरत एसआई महेंद्र को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी एसआई ने रोडवेज के फर्जी पास मामले को निपटाने के नाम पर युवक से 72 हजार रुपए की मांग की थी। एसीबी इंचार्ज विजेंद्र सिंह के अनुसार, शिकायतकर्ता राकेश के खिलाफ रोडवेज विभाग ने गलत बस पास बनवाने पर कार्रवाई की दरखास्त दी थी।

इस मामले की जांच एसआई महेंद्र कर रहा था। आरोप है कि एसआई महेंद्र शिकायतकर्ता के घर गया और धमकी दी, या तो 72 हजार रुपए दे दो, नहीं तो अंदर कर दूंगा। बाद में दोनों के बीच 35 हजार रुपए में सेटलमेंट हुई।

आरोपी एसआई के खिलाफ केस दर्ज

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने टीम गठित कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जाल बिछाया। सोमवार को एसआई महेंद्र ने राकेश और राहुल को थाने बुलाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने 35 हजार रुपए रक को दिए, टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया।

एसीबी इंचार्ज विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है कि उसने अकेले पैसे मांगे थे या कोई और भी शामिल है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कोर्ट में शिकायतकर्ता के 184 के बयान करवाकर आरोपी को रिमांड पर लेकर जेल भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें: भारत को 48.22 करोड़ डॉलर के सैन्य उपकरण देगा अमेरिका

  • TAGS
  • [post_tags]