Shri Krishna Kripa Jeeo Geeta Seva Samiti : मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी व कढ़ी का प्रसाद किया वितरित 

0
485
Shri Krishna Kripa Jeeo Geeta Seva Samiti
Aaj Samaj (आज समाज),Shri Krishna Kripa Jeeo Geeta Seva Samiti, पानीपत : श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता सेवा समिति पानीपत की ओर से गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की सद् प्रेरणा से मकर संक्रांति पर्व के शुभ अवसर पर समिति प्रधान सुरेश अरोड़ा व संयोजक चंद्रशेखर के नेतृत्व में खिचड़ी उत्सव का आयोजन केयर डेंटल क्लीनिक बरसत रोड पानीपत के पास किया गया। सुरेश शर्मा, महासचिव श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता सेवा समिति ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गीता जी के हवन यज्ञ के पश्चात आमजन को खिचड़ी व कढ़ी का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पार्षद लोकेश नांगरू, भीम सचदेवा, सुनील ग्रोवर, डाक्टर प्रशांत, हरीश अरोड़ा, रमेश वर्मा, तरुण राजपाल, पंकज वर्मा, सन्नी वर्मा, मनोज मिगलानी व समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
  • TAGS
  • [post_tags]