Samman Sanjeevani App: हरियाणा में महिलाओं के लिए सम्मान संजीवनी ऐप लांच

0
761
Samman Sanjeevani App: हरियाणा में महिलाओं के लिए सम्मान संजीवनी ऐप लांच
Samman Sanjeevani App: हरियाणा में महिलाओं के लिए सम्मान संजीवनी ऐप लांच

महिला व विकास मंत्री श्रुति चौधरी किया ऐप लांच
Samman Sanjeevani App (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में महिलाओं के लिए सम्मान संजीवनी ऐप लांच किया गया है। चंडीगढ़ में महिला व विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने बालिका दिवस के मौके पर ऐप को लांच किया। इस ऐप से महिलाओं को सरकार की ओर से मिल रही सुविधाओं को ट्रैक किया जा सकेगा। हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जाए।

यह मिलेंगे फायदें

हरियाणा हरियाणा में महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के तहत कई सुविधाएं दी जा रही हैं। इस योजना के तहत पूरे प्रदेश में 10 से 45 वर्ष की महिलाओं को सैनिटरी पैड दिए जाएंगे। इस सम्मान संजीवनी ऐप के इस्तेमाल से ट्रैक किया जाएगा कि योजना के तहत कितने लाभार्थियों को क्या-क्या सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की 10वीं वर्षगांठ पर विभाग की ओर से 8 मार्च तक कई कार्यक्रम भी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस से सोनीपत में शुरू होगी ई-बस सेवा

  • TAGS
  • [post_tags]