Haryana Weather Update: हरियाणा के 5 जिलों में बारिश

0
649
Haryana Weather Update: हरियाणा के 5 जिलों में बारिश
Haryana Weather Update: हरियाणा के 5 जिलों में बारिश

अंबाला में हाइवे पर जाम जैसे हालात बने
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग की ओर से आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। आज सुबह से पानीपत, अंबाला, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में तेज बारिश हो रही है। गुरुग्राम में सुबह हल्की बारिश के बाद से लगातार बादल छाए हुए हैं।

यहां तेज बारिश के आसार हैं। अंबाला में बारिश के बाद वाहनों की रफ्तार थम गई। जिस वजह से दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है। पानीपत में थोड़ी देर की तेज बारिश के बाद जलभराव हो गया है। यहां सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है।

दोपहर एक बजे तक इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दोपहर 1 बजे तक 17 जिलों, करनाल, जींद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला में मध्यम बारिश और नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, फतेहाबाद, पंचकूला और यमुनानगर में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आगामी कुछ दिनों में होगी हल्की बारिश

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है। इसके बाद आगामी कुछ दिनों में हल्की बारिश होगी।

उन्होंने बताया कि जुलाई 2025 में इस सीजन के दौरान अब तक हरियाणा प्रदेश की औसतन बारिश 212 मिमी दर्ज की गई। जबकि सामान्यत: 191.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। जो प्रदेश में 11 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है।

यह भी पढ़े : हरियाणा में 10 नए आईएमटी बनेंगे: सीएम नायब सैनी

  • TAGS
  • [post_tags]