Blood donation camp : आरटीए कार्यालय द्वारा किया गया रक्तदान शिविर, हेल्थ चेकअप व नेत्र जांच का आयोजन

0
571
The RTA office organized a blood donation camp, health check-up, and eye examination.

Panchkula News(आज समाज नेटवर्क)पंचकूला । डीसी कम चेयरमैन डीआरएससी, पंचकूला श्री सतपाल शर्मा की अध्यक्षता व श्रीमती हैरतजीत कौर आईएफएस डीटीओ कम सेक्रेटरी आरटीए पंचकूला के निर्देशन में नैशनल रोड़ सेफ्टी माह के अंतर्गत पर आरटीए पंचकूला व विश्वास फाउंडेशन पंचकूला ने बस स्टैन्ड की बैक साइड में रक्तदान शिविर लगाया। कैम्प में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पंचकूला ने एहम भूमिका निभाई।

डॉक्टर अग्रवाल आई अस्पताल एमडीसी सेक्टर 5 पंचकुला द्वारा आँखों की जांच का कैम्प भी लगाया गया

शिविर सुबह 10 बजे शुरू हुआ व दोपहर 3:00 बजे तक चला। रक्त लेने से पहले डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का चेकअप किया, डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। बल्कि रक्तदान करने से व्यक्ति को गर्व महसूस होता है। इस साथ ही पारस अस्पताल द्वारा निशुल्क हेल्थ चेकअप का आयोजन भी किया गया, इसमें डॉक्टर मनोज शर्मा द्वारा 62 लोगों के बीपी, शुगर व स्वास्थ्य की जांच भी की गई। डॉक्टर अग्रवाल आई अस्पताल एमडीसी सेक्टर 5 पंचकुला द्वारा आँखों की जांच का कैम्प भी लगाया गया। जिसमें अभिलाषा राणा, जितेंद्र शर्मा व मोहम्मद साहिल ने 90 लोगों के नेत्रों की जांच की।

इस रक्तदान शिविर में आरटीए विभाग के असिस्टन्ट सेक्रेटरी शम्मी शर्मा व अन्य कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर का उद्घाटन उपायुक्त सतपाल शर्मा के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके साथ हैरतजीत कौर आईएफएस डीटीओ कम सेक्रेटरी आरटीए पंचकूला भी उपस्थित रहीं। उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनकी हौंसला अफजाई भी की और कहा की 3 महीने में एक बार अवश्य रक्तदान करें। इस रक्तदान शिविर में आरटीए विभाग के असिस्टन्ट सेक्रेटरी शम्मी शर्मा व अन्य कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया।

शिविर को सफल बनाने में आरटीए विभाग से शम्मी शर्मा असिस्टन्ट सेक्रेटरी, सुभाष, रेखा सहगल, बृजेश पासी, रवींद्र सिंह, मोहित लकरा, संदीप कुमार, ममता, जैपान, गरिमा बेनीवाल, अंकुश, रोहताश, इंद्रजीत सिंह, मनमोहन व सोनिया का सहयोग अति सराहनीय रहा। ब्लड बैंक सिविल अस्पताल सेक्टर 6 पंचकुला की टीम डॉक्टर अमित सम्मी की देखरेख में 40 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया गया। जितने भी लोग इस रक्तदान शिविर में शामिल हुए उन सभी को यातायात के नियमों के बारे में भी जागरूक किया गया व उनको यातायात के नियमों का पालन करने के लिए शपथ भई दिलाई गई।

हैरतजीत कौर ने बताया कि पहले रक्तदान जब जरूरत होती थी तब किया जाता था। अब तो कई लोग ऐसे भी हैं, जो जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर भी रक्तदान करते हैं। रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है, जिससे मनुष्य ना जाति देखता है ना धर्म देखता। यह मनुष्य के लिए जीवन का सबसे पुनीत कार्य है। शिविर की समाप्ति पर सभी रक्तदाताओ को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से सत्य भूषण खुराना, पंकज ढींगरा, मदन नागपाल, पवन मनचन्दा, हर्ष मनचन्दा व अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े:- Panchkula News : पंचकूला में वाहन चोरी पर लगाम कसने के लिए एंटी व्हीकल थेफ्ट यूनिट का गठन, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने किया उद्घाटन

  • TAGS
  • [post_tags]