Naraingarh News : 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है : वॉरंट ऑफिसर सतीश कुमार

0
500
Naraingarh News : 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है : वॉरंट ऑफिसर सतीश कुमार
जिला सैनिक बोर्ड अम्बाला के वारंट ऑफिसर सतीश कुमार नायब तहसीलदार संजीव अत्रि को झंडा लगाते हुए।

Naraingarh News | नारायणगढ़ । जिला सैनिक बोर्ड अम्बाला के वारंट आॅफिसर सतीश कुमार ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष में नायब तहसीलदार संजीव अत्रि को झंडा दिवस स्टीकर लगाकर सशस्त्र सेना दिवस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 7 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है।

इस दिन देश के सम्मान की रक्षा के लिए सीमाओं पर बहादुरी से लड़ने वाले शहीदों और जवानों को सम्मानित किया जाता है। इस दिन आम लोगों से चंदा जुटाया जाता है। इस चंदे से युद्ध विकलागों, शहीदों के परिवारों, सेवानिवृत और सेवारत सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए काम किया जाता है।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार संजीव अत्रि ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस एक ऐसा पर्व है जिसके अनुसार हम अपनी सेनाओं के प्रति विश्वास व्यक्त करते है। इस पर्व पर हम सैनिकों की ओर से देश की रक्षार्थ दी गई कुर्बानियों को याद करते है।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में दिए दान एवं चंदे का उपयोग हमारे सेवारत, सेवानिवृत और उनके आश्रितों के कल्याणार्थ किया जाता है। उन्होंने लोगों से भी अनुरोध किया कि वे सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में अधिक से अधिक योगदान दें।

Naraingarh News : समाधान शिविर में नायब तहसीलदार ने सुनी लोगों की समस्याएं

  • TAGS
  • [post_tags]