MLA Mahipal Dhanda : वार्ड 7 की महादेव कालोनी में 68 लाख से बने नाले का विधायक महिपाल ढांडा ने किया उद्घाटन

0
517
MLA Mahipal Dhanda
MLA Mahipal Dhanda
  • पानीपत ग्रामीण हलके की कालोनियों में करवाये गये है चहुंमुखी विकास कार्य: महिपाल ढांडा
  • नाले के बनने से पानी निकासी की समस्या का होगा अब स्थाई समाधान: अशोक कटारिया

Aaj Samaj (आज समाज),MLA Mahipal Dhanda, पानीपत :  पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने शुक्रवार शाम को वार्ड 7 की महादेव कॉलोनी में 68 लाख रुपए की लागत से बने नाले का नारियल तोडकर उदघाटन किया। कालोनी में पहुंचने पर विधायक महिपाल ढांडा का स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि पानीपत ग्रामीण हलके की कालोनियों में चहुंमुखी विकास कार्य कराये गये है और कालोनियों में विकास कार्यो की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। वहीं पार्षद अशोक कटारिया ने बताया कि इस नाले के बनने से पानी निकासी की समस्या का स्थाई समाधान होगा। इस अवसर पर पार्षद अशोक कटारिया व संजीव दहिया के अलावा बिटू प्रजापत, रोहताश डाबडा, जयबीर चौहान, पवन जांगडा पूर्व सरपंच, अरविंद कुमार, बलबीर शर्मा, धर्मबीर शर्मा, राजपाल हरिनगर, अनिल शर्मा व गुरदेव सहित कॉलोनी वासी मौजूद रहे।

 

Connect With Us: Twitter Facebook

  • TAGS
  • [post_tags]