Kaithal News: कैथल में बिजली उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक आज

0
689
Electricity Bill Saving : बिजली मीटर सामान्य से ज़्यादा तेज़ चल रहा है या नहीं, कैसे करे स्पीड चेक
Electricity Bill Saving : बिजली मीटर सामान्य से ज़्यादा तेज़ चल रहा है या नहीं, कैसे करे स्पीड चेक

अध्यक्ष अध्यक्ष आरके खन्ना सुनेंगे फरियादियों की शिकायतें
Kaithal News (आज समाज) कैथल: उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक आज सुबह 11 बजे से सायं 4 बजे तक स्थानीय यूएचबीवीएन कार्यालय कैथल के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम पंचकूला के अध्यक्ष आरके खन्ना करेंगे।

कैथल के उत्तर हरियाणा वितरण बिजली वितरण निगम अधीक्षक अभियंता सोमबीर भालोठिया ने बताया कि इस बैठक में बिजली संबंधित वे समस्याएं जिनका स्थानीय अधिकारियों एसडीओ और एक्सईएन से मिलने उपरांत समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है, वे उपभोक्ता अपनी बिजली संबंधी समस्याएं फोरम के समक्ष रखकर समाधान करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें : हरियाणा के पानीपत के ओलिंपियन नीरज चोपड़ा शादी के बंधंन में बंधे

  • TAGS
  • [post_tags]