Homeहरियाणामहेंद्रगढ़हकेवि समकुलपति प्रो. सुषमा यादव को मिला महिला सशक्तिकरण सम्मान

हकेवि समकुलपति प्रो. सुषमा यादव को मिला महिला सशक्तिकरण सम्मान

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ की समकुलपति प्रो. (डॉ.) सुषमा यादव को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय प्रयासों हेतु महिला सशक्तिकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान भागीदारी जनसहयोग समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

समकुलपति प्रो. (डॉ.) सुषमा यादव ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार से मुलाकात कर उन्हें यह सम्मान सौपा। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने प्रो. सुषमा यादव को मिले इस सम्मान के लिए उन्हें बधाई दी और कहा कि प्रो. यादव का योगदान महिला सशक्तिकरण हेतु उल्लेखनीय है। उनके द्वारा महिला उत्थान हेतु प्रयास निरंतर जारी है।

प्रो. (डॉ.) सुषमा यादव ने विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को सम्मान पत्र प्रस्तुत करते हुए कहा कि कुलपति महोदय के नेतृत्व में विश्वविद्यालय सहभागी लगातार राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। प्रो. यादव ने इस मौके पर भागीदारी जनसहयोग समिति के प्रमुख व गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपी यूनिवर्सिटी), नई दिल्ली के पूर्व कुलपति प्रो. के.के. अग्रवाल का भी आभार व्यक्त किया।

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में किया गया सम्मानित

उन्होंने कहा कि भागीदारी जनसहयोग समिति द्वारा उनके कार्यों को देखते हुए दिया गया यह सम्मान महिला उत्थान की दिशा में जारी उनके प्रयासों को बल प्रदान करेगा। प्रो. सुषमा यादव को यह पुरस्कार राजधानी दिल्ली में इंजीनियर्स भवन के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। यहां बता दे कि इससे पूर्व में भी प्रो. (डॉ.) सुषमा यादव को उनके शिक्षा व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सकारात्मक कार्य के लिए सम्मानित किया जा चुका है। जिसमें सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा सम्मान-2023 शामिल हैं। यह पुरस्कार उन्हें अंतर्राष्ट्रीय माता सावित्रीबाई फुले शोध संस्थान की ओर से प्रदान किया गया था।

यह भी पढ़ें : विभिन्न क्षेत्रों के लिए मिला अवार्ड जिला के लिए गर्व की बात :- एसडीएम

यह भी पढ़ें : प्रत्येक कामयाब पुरुष के पीछे एक महिला का होता है हाथ – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

यह भी पढ़ें :Chocolate Brownies: बच्चो के लिए बनाए चौकलेट ब्राउनी

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular