Former Haryana CM Om Prakash Chautala Passed Away: आज होगा हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का अंतिम संस्कार

0
538

तेजा खेड़ा में बने फार्म हाउस पर अंतिम दर्शन के लिए रखा शव
(आज समाज) चंडीगढ़: गत दिवस हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री आसेमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया। 89 साल की उम्र में गुरुग्राम के अस्पताल में उन्होने अंतिम सांस ली। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वे पहले से ही दिल और शुगर समेत कई बीमारियों से ग्रस्त थे। पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के बेटे ओपी चौटाला 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। चौटाला के निधन पर हरियाणा सरकार ने 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

आज 21 दिसंबर की छुट्टी घोषित की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी चौटाला के निधन पर शोक व्यक्त किया। आज सुबह 8 बजे से उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। फिर दोपहर राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई दी जाएगी।

ये भी पढ़ें :5 बार हरियाणा के सीएम बने ओमप्रकाश चौटाला

  • TAGS
  • [post_tags]