Landing Of Chandrayaan-3 : भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सांसद, विधायक और मेयर व जिला अध्यक्ष ने देखी चंद्रयान-3 की लैंडिंग

0
543
Landing of Chandrayaan-3
Landing of Chandrayaan-3
  • भारत माता की जय के नारों से गूंजा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस

 

Aaj Samaj (आज समाज), Nari Tu Narayani Utthan Samiti, पानीपत : चंद्रयान 3 की लैंडिंग का कार्यक्रम पानीपत शहरी विधानसभा में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में देखा गया। कार्यक्रम में भाजपा पानीपत के जिला प्रभारी संदीप जोशी की मौजूदगी में सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज और मेयर अवनीत कौर व जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का कार्यक्रम देखा। चंद्रयान की लैंडिंग होते ही कार्यक्रम सभागार भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम उपरान्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण छोक्कर, रविन्द्र भाटिया, मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • TAGS
  • [post_tags]