Homeहरियाणाकरनालमनोहर राज में व्यापारियों के हित सुरक्षित:-जगमोहन

मनोहर राज में व्यापारियों के हित सुरक्षित:-जगमोहन

इशिका ठाकुर, करनाल:
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में व्यापारियों के हित सुरक्षित हुए है। प्रदेश में भय व भ्रष्टाचार मुक्त माहौल में व्यापारी बिना किसी रोक-टोक के अपना व्यापार कर रहे है।

कहा – बिना रोक-टोक के व्यापार कर रहे है व्यापारी

मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद ने कपड़ा मार्किट में व्यापारियों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इससे पहले कपड़ा मार्किट में पहुंचने पर जगमोहन आनंद का होलसेल क्लॉथ मार्किट के दुकानदारों द्वारा स्वागत किया गया।

व्यापारियों के साथ बातचीत में जगमोहन आनंद जी ने कहा की पूर्व की सरकारों में व्यापारी डरा सहमा रहता था। कांग्रेस राज के भय-भ्रष्टाचार के माहौल में व्यापारियों
दुकानदारों में डर का माहौल रहता था। इसके अलावा कांग्रेस सरकार की नीतियाँ भी हमेशा से व्यापारी विरोधी रही है लेकिन ज़ब से मनोहर लाल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने है तब से हर वर्ग का विकास हुआ है।

भाजपा राज में व्यापारियों के हित में जितनी कल्याणकारी घोषणायें हुई है, उतनी पहले कभी नहीं हुई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का हमेशा यही प्रयास रहता है कि प्रदेश व्यापार में उन्नति करें। आज देश-विदेश से निवेशक हरियाणा में अपना व्यापार स्थापित कर रहे है।

इस अवसर पर प्रधान योगेश भुगड़ा, विनोद मनोचा, हरीश त्रिखा, सुखविंन्द्र मनोचा, रामचंद पसरीचा, परमजीत सिंह भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें – मजदूरी करने गए एक युवक की सड़क हादसे में हुई मौत

यह भी पढ़ें –अवैध रूप से गर्भपात करने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें – डॉक्टर एम.के.के.आर्य मॉडल स्कूल में ‘स्वच्छता स्वास्थ्य की कुंजी’ विषय पर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम

Connect With Us: Twitter Facebook 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular