Jind News : भंडारण की गई तूड़ी के सौ से ज्यादा कूप जले, लाखों का नुकसान

0
200
More than a hundred wells of stored straw burned, causing losses worth lakhs.
आग पर काबू पाते हुए फायर ब्रिगेड कर्मचारी।
  • सफीदों, जींद, असंध की गाडिय़ों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

Jind News(आज समाज नेटवर्क) जींद। गांव पाजूखुर्द से सिंघाना रोड पर डेढ़ एकड भूमि में भंडारण की गई तूड़ी के कूपों में आग लग गई। जिसके चलते सौ के लगभग तूड़ी से भरे कूप जल कर राख हो गए। आग की सूचना पाकर सफीदों, असंध तथा जींद से फायर बिग्रेड की गाडियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिसमें लाखों रुपये के नुकसान का आकंलन किया जा रहा है। आग के पीछे ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।गांव पाजू खुर्द निवासी जयबीर ने गांव से कुछ दूर सिंघाना रोड पर डेढ़ एकड़ भूमि में तूड़ी खरीद कर व्यापार के उद्देश्य से कूप लगाए हुए थे। शुक्रवार दोपहर को तूड़ी के कूपों में आग भड़क उठी।

आग से सौ से ज्यादा तूड़ी के कूप जल कर राख हो चुके थे। जिसमें लाखों क्विंटल तूड़ी थी जिससे उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है

भीष्ण गर्मी तथा तेज हवा से आग तेजी से फैलने लगी। कूपों में आग भड़की देख ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका। सूचना मिलने पर सफीदों तहसीलदार राजेश गर्ग, सदर थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए और सफीदों, असंध तथा जींद से फायर बिग्रेड की गाडिय़ां बुलाई गई। जिन्होंने चार घंटे की मशक्त के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग से सौ से ज्यादा तूड़ी के कूप जल कर राख हो चुके थे। जिसमें लाखों क्विंटल तूड़ी थी। जिससे उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

तहसीदार जयबीर को हरसंभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिया है। कूप मालिक जयबीर ने बताया कि उसने व्यापार के उद्देश्य से डेढ एकड़ भूमि में तूड़ी खरीद कर कूप लगाए हुए थे। कूपों के ऊपर बिजली से बिजली की लाइन गुजरती है। जिसमें स्पार्किंग होती रहती है। जिसके बारे में बिजली निगम को शिकायत की गई। शार्ट सर्किट के कारण उसके सौ से ज्यादा तूड़ी के कूप जल गए। जिसमें उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सूचना के साथ तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंच गए थे। आग ज्यादा थी। सफीदों, जींद तथा असंध से फायर बिग्रेड की गाडिय़ां बुला कर आग पर काबू पा लिया गया है।

यह भी पढ़े : Heatwave Alert : 16 किलोमीटर रफ्तार से बही गरम हवाओं ने किया बेहाल

  • TAGS
  • [post_tags]