Jind News : 25 ग्राम हेरोइन के साथ दंपत्ति गिरफ्तार, पूछताछ जारी

0
215
Jind News : 25 ग्राम हेरोइन के साथ दंपत्ति गिरफ्तार, पूछताछ जारी
पुलिस गिरफ्त में आरोपित दंपित्त।

Jind News, आज समाज , जींद। हिसार रोड पर टोल प्लाजा के निकट सीआईए स्टाफ नरवाना ने एक दंपत्ति को काबू कर उनके कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की है। शहर थाना नरवाना पुलिस ने पकड़े गए दंपत्ति के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिसार रोड पर नजर रखनी शुरू

सीआईए स्टाफ नरवाना को सूचना मिली थी की टोल प्लाजा की तरफ  से एक दंपत्ति नशीला पदार्थ लेकर चमेली कालोनी की तरफ आने वाला है। जिसके आधार पर पुलिस ने निजी स्कूल के निकट हिसार रोड पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ समय के बाद एक महिला तथा पुरूष पैदल आते दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों ने दोनों को रोक कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान महाबीर कालोनी (हिसार) निवासी नसीब तथा उसकी पत्नी प्रीती  के रूप में हुई। शहर थाना नरवाना पुलिस ने नसीब तथा उसकी पत्नी प्रीती के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : Solution Camp : समाधान शिविर में मिली 10,020 शिकायतें, 8,494 का निपटान

  • TAGS
  • [post_tags]