Rohtak News: सीएम नायब सैनी आज रोहतक में, परशुराम जयंती समारोह में करेंगे शिरकत

0
1882
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज होगी बारिश, 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज होगी बारिश, 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

60 करोड़ की परियोजनाओं का भी करेंगे उद्घाटन
Rohtak News (आज समाज) रोहतक: हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज रोहतक के गांव पहरावर में परशुराम जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा रहेंगे। इस मौके पर सीएम नायब सैनी जिला की विभिन्न 8 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे, जिन पर करीब 60 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में आज होगी बारिश, 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

  • TAGS
  • [post_tags]