Haryana News: हरियाणा के नए मुख्य सचिव ने संभाला पदभार

0
453
हरियाणा के नए मुख्य सचिव ने संभाला पदभार
Haryana News: हरियाणा के नए मुख्य सचिव ने संभाला पदभार

1989 बैच के आईएसएस अधिकारी है विवेक जोशी
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के नए मुख्य सचिव विवेक जोशी ने आज अपना पदभार संभाल लिया। इससे पहले टीवीएसएन प्रसाद हरियाणा के मुख्य सचिव थे। 31 अक्टूबर को टीवीएसएन प्रसाद के रिटायर हो गए थे। टीवीएसएन प्रसाद के रिटायर होने के बाद अनुराग रस्तोगी को कार्यवाहक चीफ सेक्रेटरी बनाया गया था। इससे पहले जोशी को 26 अक्टूबर को ही केंद्र से अपने मूल कैडर में वापस भेजा गया था।

तभी से माना जा रहा था कि जोशी ही राज्य के नए चीफ सेक्रेटरी बन सकते हैं। विवेक जोशी केंद्र में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सेक्रेटरी की जिम्मेदारी देख रहे थे। इससे पहले वह वित्त मंत्रालय में सेक्रेटरी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। विवेक जोशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुड लिस्ट में रहे हैं। पद संभालने से पहले मुख्य सचिव विवेक जोशी ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। मुख्य सचिव के पद पर विवेक जोशी के आने के बाद अब अनुराग रस्तोगी खुद रिलीव हो जाएंगे।

  • TAGS
  • [post_tags]