Haryana Breaking: जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

0
527
Haryana Breaking
Haryana Breaking: जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं
  • कई मजदूर झुलसे, अधिकतर महिलाएं 

Haryana Breaking, (आज समाज), जींद: हरियाणा के जींद जिले के सफीदों स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिलाओं को मौत हो गई और कई झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में गुलाल के अलावा होली के और रंग बनते थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जब आग लगी उस समय अंदर करीब 30 मजदूर काम कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक 17 मजदूर झुलसे हैं जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं। सफीदों की भाट कॉलोनी में यह फैक्ट्री है जिसमें हादसा हुआ है।

मृतकों में ये शामिल

हादसे के बाद 2 पुरूषों के अलावा 16 महिला मजदूरों को जली हुई हालत में बाहर निकलकर जींद नागरिक अस्पताल लाया गया, जिनमें से 5 की मौत हो गई। मृतकों में चार की पहचान हो गई है और एक की नहीं हो पाई है। चार में से तीन महिलाएं सफीदों की रहने वाली थी। इनमें उषा सफीदों की आदर्श कॉलोनी, पुजा सफीदों के वार्ड नंबर 13 और और गुडडी सफीदों की रहने वाली थी। चौथी मृतक पिंकी सिंघपुरा की रहने वाली थी।

गंभीर रूप से घायल पानीपत के अस्पताल में भर्ती 

गंभीर रूप से घायलों को पानीपत के नागरिक अस्पताल भेजा गया है। मजदूरों ने बताया कि जब फैक्ट्री में आग लगी, उस समय कंपनी में बाहर से ताला लगा था जिस वजह से कोई भी मजदूर भाग नहीं पाया। आग में हताहत हुए लोगों के परिवार वालों ने सफीदों में रोड जाम करने की धमकी दी थी। हालांकि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों परिजनों को उचित कार्रवाई और मुआवजे का भरोसा दिया जिससे लोग शांत हो गए।

यह भी पढ़ें: Haryana Bus Fire: नूहं में कुंडली-मानेसर-पलवल-एक्सप्रेसवे पर टूरिस्ट बस में आग लगने से 9 लोग जिंदा जले, 2 दर्जन झुलसे

  • TAGS
  • [post_tags]