Gurugram News : दिल्ली पुलिस के सिपाही ने पूर्व प्रेमिका को जमकर पीटा, हो चुका है ब्रेकअप

0
229
Delhi Police constable brutally beats up ex-girlfriend, they have already broken up
प्रेमिका की सोसायटी में गेट पर लगी उसके प्रेमी की गाड़ी।
  • सोसायटी का गाड़ी की टक्कर से गेट तोड़ा
  • अपनी प्रेमिका द्वारा रिश्ता तोडऩे से नाराज था दिल्ली पुलिस का सिपाही
  • ब्रेकअप से नाराज दिल्ली पुलिस के सिपाही ने एक्स गर्लफें्रड से की मारपीट

Gurugram News(आज समाज नेटवर्क)गुरुग्राम। यहां सेक्टर-56 स्थित जलवायु विहार सोसाइटी में प्रेमिका के साथ ब्रेकअप होने से नाराज दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने गुरुवार की अल सुबह अपनी प्रेमिका के साथ सरेआम मारपीट की। उसके बाल पकडक़र सडक़ पर घसीटा और मारपीट की। साथ ही सोसाइटी के गेट में अपनी थार गाड़ी से टक्कर मारी। यह पूरी घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आरोप है कि रोनित ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया और उसके बाल पकडक़र सडक़ पर घसीटना शुरू कर दिया

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रोनित यादव निवासी इंदिरापुरम गाजियाबाद के रूप में हुई है। वह दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है और एक मेट्रो स्टेशन पर उसकी ड्यूटी है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की अलसुबह आरोपी शराब के नशे में काली महिंद्रा थार से जलवायु विहार सोसाइटी पहुंचा। उसने युवती के घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खुलने पर वह जबरन अंदर घुसने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर उसने युवती की मां, उसकी 15 वर्षीय छोटी बहन को जान से मारने की धमकी दी और अश्लील टिप्पणियां कीं। घटना के समय युवती एक पारिवारिक समारोह में गई हुई थी। मां के फोन करने पर वह वापस सोसाइटी पहुंची। आरोप है कि रोनित ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया और उसके बाल पकडक़र सडक़ पर घसीटना शुरू कर दिया।

उसने युवती को कई थप्पड़ मारे और बाल पकडक़र घसीटा। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी छोटी बहन के साथ भी छेड़छाड़ का प्रयास किया तथा बीच-बचाव करने आए एक युवक के साथ मारपीट की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अदालत में याचिका भी दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। पीडि़त युवती दिल्ली के एक कॉलेज में बीबीए की छात्रा है।

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2025 में भी आरोपी इसी तरह की हरकत कर चुका था

पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात रोनित से हुई थी और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आरोपी के व्यवहार और हरकतों से परेशान होकर युवती ने उससे रिश्ता खत्म कर लिया था। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2025 में भी आरोपी इसी तरह की हरकत कर चुका था। उस समय शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन निजी वीडियो वायरल करने की धमकी मिलने के कारण परिवार ने शिकायत वापस ले ली थी।

यह भी पढ़े:-Gurugram News : गैंगस्टर वैनकेट गर्ग को जॉर्जिया से भारत लायी एसटीएफ हरियाणा की टीम

  • TAGS
  • [post_tags]