Important Historical Events of 12 June :आज समाज नेटवर्क( श्यामा – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री)1935 में जन्मी श्यामा भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक थीं। उनका वास्तविक नाम खुर्शीद अख्तर था। उन्होंने 1940 और 1950 के दशक में अनेक सफल फिल्मों में अभिनय किया और अपनी स्वाभाविक अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता। उनकी प्रमुख फिल्मों में आर-पार, बरसात की रात और शारदा शामिल हैं। श्यामा ने विभिन्न प्रकार की भूमिकाएँ निभाकर भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके योगदान के कारण उन्हें हिन्दी फिल्म जगत की यादगार अभिनेत्रियों में गिना जाता है।
12 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1987 – ब्रिटिश चुनावों में मार्गरेट थैचर की तीसरी बार ऐतिहासिक विजय।
- 1998 – भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय।
- 1999 – पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि, ईस्ट तिमोर के लिए ‘मिशन’ हेतु संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्वीकृति।
- 2001 – सीमा मुद्दे पर भारत-बांग्लादेश वार्ता शुरू।
- 2002 – स्वीडन के साथ मैच ड्रा होने के साथ ही अर्जेन्टीना विश्व कप फ़ुटबाल से बाहर।
- 2004 – सवन्ना (जार्जिया) में समूह-8 सम्मेलन सम्पन्न। अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जांग द्वितीय के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया।
- 2007 – कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में चार भारतीयों का चयन। आस्ट्रेलियाई स्कूलों में सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली।
- 2008 –
दक्षिणी एशियाई फुटबाल महासंघ वर्ष 2009 हेतु छठी सैफ़ फुटबाल चैम्पियनशिप की मेज़बानी सौंपी।
प्रख्यात फ़िल्म निदेशक मृणाल सेन को 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फ़िल्म समारोह में पुरस्कृत किया गया। - 2016- साइना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन ख़िताब जीता।
12 जून को जन्मे व्यक्ति
- 1957 – गीतांजलि श्री – हिन्दी की जानी मानी कथाकार और उपन्यासकार हैं।
- 1957 – नरेन्द्र सिंह तोमर – भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
- 1949 – सुरुज बाई खांडे – छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरतरी गायिका थीं।
- 1947 – बंडारू दत्तात्रेय – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक हैं।
- 1935 – श्यामा – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक थीं।
- 1932 – ई. श्रीधरन – भारत के प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर हैं। कोंकण रेलवे और दिल्ली में मेट्रो रेल का श्रेय इन्हीं को जाता है।
- 1932 – पद्मिनि, हिन्दी, तमिल और मलयालम चलचित्र अभिनेत्री (मेरा नाम जोकर) (जिस देश में गंगा बहती है)
जयश्री तल्पड़े, मराठी अभिनेत्री (शर्मीली)। - 1915 – सी. के. नागराज राव – कन्नड़ लेखक, नाटककार, मंच कलाकार, निर्देशक, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता थे।
12 जून को हुए निधन
- 2017 – सी. नारायण रेड्डी – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि थे।
- 1999 – जलगम वेन्गला राव – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
- 1989 – निलोफर (राजकुमारी) – तुर्की के ओट्टोमन राजसी वंश की आखिरी शहजादी थीं।
- 1986 – अमिय चक्रवर्ती – बंगाली भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।
- 1981 – पी. बी. गजेन्द्रगडकर – भारत के भूतपूर्व सातवें मुख्य न्यायाधीश थे।
- 1976 – गोपीनाथ कविराज, संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक
- 1972 – श्री डी.जी तेंदुलकर, महात्मा गाँधी की जीवनी के लेखक।
- 2000 – पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे – लोकप्रिय मराठी लेखक, नाटककार, हास्यकार, अभिनेता, कथाकार व पटकथाकार, फिल्म निर्देशक, संगीतकार एवं गायक थे।
यह भी पढ़े:- Important Historical Events of 11 June : जानिए 11 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं


