Watch Video: गुरुग्राम में देर रात भीषण हादसा, तीन गाड़ियां आपस में टकराईं, बीच सड़क पलटी टैक्सी, देखें वीडियो

0
88
Gurugram Accident, Gurugram News, Golf Course Road Accident, DLF Phase Accident, Rapid Metro Gurugram, Haryana Road Accident, गुरुग्राम सड़क हादसा, गोल्फ कोर्स रोड हादसा, डीएलएफ फेज हादसा, गुरुग्राम एक्सीडेंट वायरल वीडियो
गुरुग्राम में शुक्रवार देर रात तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं और एक टैक्सी सड़क पर पलट गई।

Golf Course Accident Viral Video: हरियाणा के गुरुग्राम में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। DLF फेज इलाके में गोल्फ कोर्स कनेक्टिंग रोड पर रैपिड मेट्रो के नीचे देर रात तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक टैक्सी बीच सड़क पर पलट गई और उसका ड्राइवर अंदर ही फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इतनी भीषण टक्कर के बावजूद किसी की जान नहीं गई। घायल टैक्सी चालक को राहगीरों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

रात करीब 1:30 बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक यह हादसा शनिवार तड़के करीब 1:30 बजे गुरुग्राम के DLF फेज इलाके में गोल्फ कोर्स कनेक्टिंग रोड पर हुआ। रैपिड मेट्रो के नीचे तीन वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद एक टैक्सी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के बीचोंबीच पलट गई। हादसे में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए।

टैक्सी में अंदर फंस गया था ड्राइवर

हादसे में टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टैक्सी पलटने के कारण वह उसके अंदर ही फंस गया था। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। अन्य वाहनों में सवार लोगों को भी राहत मिली और इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई।

क्रेन की मदद से सड़क से हटाए वाहन

हादसे के बाद गोल्फ कोर्स कनेक्टिंग रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। सड़क के बीचोंबीच टैक्सी पलटने और अन्य वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से रास्ते में परेशानी हुई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और DLF की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद क्रेन की मदद से पलटी हुई टैक्सी और दूसरे क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया, ताकि यातायात सामान्य हो सके।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

फिलहाल हादसे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। शुरुआती जानकारी में तेज रफ्तार को दुर्घटना की संभावित वजह बताया जा रहा है, लेकिन किस वाहन चालक की गलती थी, यह जांच के बाद ही सामने आएगा। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाएगी। घटना के बाद सुबह तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

  • TAGS
  • [post_tags]