Good Governance Day was celebrated in Narwana : नरवाना में सुशासन दिवस मनाया गया, अटल जी को दी श्रद्धांजलि

0
510
Good Governance Day was celebrated in Narwana, and tributes were paid to Atal Bihari Vajpayee.

Jind News(आज समाज नेटवर्क) नरवाना। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को नरवाना में सुशासन दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके द्वारा बताए गए नवभारत निर्माण के संकल्प को दोहराया कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के सुपुत्र एवं युवा भाजपा नेता करण प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ सभी मंडल महामंत्री, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवा नेता करण प्रताप सिंह ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी आधुनिक नवभारत और विकसित भारत के पुरोधा थे। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन में अंत्योदय कल्याण की भावना को सर्वोपरि रखा। अटल ने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में ‘जय जवान–जय किसान’ के साथ ‘जय विज्ञान’ का नारा देकर देश को नई दिशा दी। करण प्रताप सिंह ने कहा कि अटल के इसी संकल्प को साकार करने के लिए वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर प्रयासरत हैं।

उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर का दिन केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सुशासन को समर्पित किया गया है। आज सरकार की अधिकांश कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से मिल रहा है, जो अटल जी के ‘जय विज्ञान’ के नारे को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अंत्योदय कल्याण की अवधारणा के साथ देश वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है।

यह भी पढ़े:- Tribute to former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee : भाजपा कार्यालय में दीप जलाकर दी गई भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

  • TAGS
  • [post_tags]