Haryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में सोने की कीमतों में उछाल, जानिए आज का गोल्ड-सिल्वर रेट

0
206
Himachal Gold Rate Today, Gold Price Today, Silver Rate Today, 24 Carat Gold, 22 Carat Gold, Gold Silver Price, हिमाचल में सोने का भाव, आज का गोल्ड रेट, चांदी का भाव, सोने चांदी की कीमत
हरियाणा में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Haryana Gold Silver Price Today: हरियाणा में एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। पिछले कई दिनों से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही थी, लेकिन अब यह गिरावट रुक गई है और सोने की चमक बढ़ने लगी है। हरियाणा में 24 नवंबर की सोने-चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। राज्य में मंगलवार को 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक सोने के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, चांदी का भाव ₹175 प्रति ग्राम बताया जा रहा है। अगर आप भी आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले ताजा भाव जरूर जान लें।

हरियाणा में आज सोने का ताजा भाव

हरियाणा में 24 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर ₹1,26,550 प्रति 10 ग्राम हो गई है। इससे पिछले दिन यानी 23 नवंबर को इसका भाव ₹1,25,070 था। इस तरह 24 कैरेट सोने की कीमत में एक दिन में ₹1,480 प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। 22 कैरेट सोने का भाव भी बढ़कर ₹1,16,000 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। इसी तरह 18 कैरेट सोने की कीमत ₹93,800 से बढ़कर ₹94,910 प्रति 10 ग्राम हो गई है। 14 कैरेट सोने की बात करें तो इसकी कीमत भी बढ़ी है। आज इसका भाव ₹73,820 प्रति 10 ग्राम है। 14 कैरेट सोने में भी ₹860 प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है।

हरियाणा में चांदी का भाव क्या है?

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों पर भी लोगों की नजर बनी हुई है। हरियाणा में आज चांदी की कीमत ₹175 प्रति ग्राम है। इस हिसाब से 10 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ₹1,750 और एक किलोग्राम चांदी के लिए करीब ₹1,75,000 खर्च करने होंगे। राज्य के अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है। अगर आप चांदी खरीदने जा रहे हैं, तो एक बार स्थानीय ज्वेलर के यहां से रेट जरूर कंफर्म कर लें।

इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

अगर आप आज हरियाणा में सोना खरीदने जा रहे हैं, तो केवल बाजार भाव देखकर खरीदारी न करें। सोने की शुद्धता की जांच करना भी बेहद जरूरी है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, जबकि आभूषण बनाने के लिए आमतौर पर 22 और 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। ज्वैलरी खरीदते समय BIS हॉलमार्क और HUID नंबर जरूर जांचें। इसके अलावा दुकानदार से मेकिंग चार्ज, GST और अन्य लागू शुल्कों की जानकारी भी लें। अलग-अलग ज्वैलर्स के भाव और मेकिंग चार्ज की तुलना करने के बाद ही खरीदारी का फैसला करें।

  • TAGS
  • [post_tags]