Jind News: जींद में सिलेंडर ब्लास्ट, 22 वर्षीय युवती की मौत

0
184
Jind News: मृतका मनीषा के विवाह के लिए रिश्ते की बात चल रही थी।
Jind News: मृतका मनीषा के विवाह के लिए रिश्ते की बात चल रही थी।

2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज
Jind News, (आज समाज), जींद: जिले के रजाना कलां गांव में शुक्रवार की सुबह एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। गैस सिलेंडर फटने से पल भर में भीषण आग लग गई। हादसे में रसोई में चाय बना रही एक युवती आग में जिंदा जल गई।

पड़ोसियों ने युवती मनीषा को आग से निकालकर सफीदों के एक अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक रेफर कर दिया, अस्पताल जाते समय रास्ते में ही मनीषा ने दम तोड़ दिया। आग से घर का पूरा सामान भी जलकर खाक हो गया। ब्लास्ट में छत के भी परखच्चे उड़ गए।

सुबह चाय बना रही थी मनीषा

जींद के रजाना कलां गांव में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मनीषा (22) रसोई में गैस सिलेंडर पर चाय बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर में अचानकर ब्लास्ट हुआ। धमाका होते ही रसोई में आग लग गई। घटना के समय मनीषा की मां मॉर्निंग वॉक पर गई थी।

आसपास के लोगों ने मनीषा को आग से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत यहां पहुंचे और मनीषा को एक कंबल में लपेटकर आग से बाहर निकाला। मनीषा को सफीदों के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे रोहतक रेफर कर दिया।

मनीषा को रोहतक हॉयर सेंटर ले जाते हुए उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग इतनी भीषण थी कि मकान की तीसरी मंजिल तक आग की लपटें निकल रही थी। हादसे में घर का पूरा सामान मलबे में ढेर हो गया।

दमकल विभाग की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

आग की सूचना मिलते ही डायल-112 और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। मनीषा के पिता पानीपत में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उसका एक भाई भी है। परिजन मनीषा की शादी के लिए लड़का भी देख रहे थे।

ये भी पढ़ें: यमुनानगर में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म

  • TAGS
  • [post_tags]