Harayana Weather Update: हरियाणा में कल छाए रहेंगे बादल

0
345
Harayana Weather Update: हरियाणा में कल छाए रहेंगे बादल
Harayana Weather Update: हरियाणा में कल छाए रहेंगे बादल

आज मौसम रहेगा साफ
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में कल से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कल प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिस कारण प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादल छाएं रहेंगे। बादलों के छाने से तापमान में गिरावट आएंगी। वहीं हरियाणा में पिछले कई दिनों से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। 27 मार्च को प्रदेश में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

फरीदाबाद जिले का बोपोनी एरिया सबसे गर्म रहा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 2 अप्रैल तक खुश्क रहने की संभावना है। 29 व 30 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ने व आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। लेकिन बाद में मौसम साफ व खुश्क संभावित है।

  • TAGS
  • [post_tags]