Kuntiya President Dispute: कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में बवाल, अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए आपस में भिड़े दो गुट, जमकर चले लात-घूंसे

0
91
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गुटों के पदाधिकारियों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Kuntiya President Dispute: नीलकंठ का आरोप, रजवंत की टर्म पूरी हो चुकी। आज वे अचानक आई और जबरदस्ती कुर्सी से खींचने की कोशिश की।
Kuntiya President Dispute: नीलकंठ का आरोप, रजवंत की टर्म पूरी हो चुकी। आज वे अचानक आई और जबरदस्ती कुर्सी से खींचने की कोशिश की।

नीलकंठ शर्मा बोले- मुझे सर्वसम्मति से कुंटिया प्रधान चुना गया था
Kuntiya President Dispute, (आज समाज), कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ में अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा विवाद खुलकर सामने आ गया। संघ के कार्यालय में कुर्सी को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यह पूरी खींचतान दिखाई दे रही है। रजवंत कौर, नीलकंठ शर्मा को गर्दन से पकड़ कर खींचती दिखाई दे रही है।

यहीं नहीं, वे कुर्सी और मेन टेबल के बीच में खड़ी हो जाती हैं और पूरा जोर लगाकर नीलकंठ शर्मा कुर्सी का हटाने का प्रयास करती हैं। मगर, इस पूरी कोशिश में वे टस से मस नहीं होते। एक मिनट से ज्यादा चली खींचतान के बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। केयूके थाना के एसएचओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों की तरफ से शिकायत आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुंटिया कार्यालय में प्रधान की कुर्सी पर बैठे थे नीलकंठ शर्मा

जानकारी के मुताबिक, आज गुरुवार को नीलकंठ शर्मा अपने समर्थकों के साथ कुंटिया कार्यालय में प्रधान की कुर्सी पर आकर बैठ गए। उनके साथ-साथ अन्य पदाधिकारी भी सामने पड़ी कुर्सियों पर बैठ गए। इसी दौरान समर्थकों ने नीलकंठ शर्मा को प्रधान बनने की बधाई दी और लड्‌डू खिलाकर उनका स्वागत किया।

रजवंत कौर ने खुद को बताया प्रधान

इसी समय रजवंत कौर भी दफ्तर पहुंच गई। उन्होंने खुद को प्रधान बताते हुए नीलकंठ शर्मा को कुर्सी से उठने की बात कही। इसे दोनों के बीच में खींचतान शुरू हो गई और विवाद बढ़ गया। इस दौरान रजवंत कुर्सी पर बैठे नीलकंठ शर्मा को पूरा जोर लगाकर उठाने की कोशिश करती है, लेकिन वे नहीं उठते।

नीलकंठ शर्मा को कॉलर से पकड़कर कुर्सी से उठाने की कोशिश

रजवंत कौर नीलकंठ शर्मा की गर्दन पकड़तीं दिखाई दे रही हैं। उनकी बाजू पकड़कर खींचती है। यहां तक की उनकी शर्ट भी पकड़ कर कुर्सी से उठाने की कोशिश करती है। मगर, नीलकंठ शर्मा कुर्सी से नहीं उठते। इसके बाद रजवंत कौर वहां हंगामा करती है और पुलिस बुला लेती है।

सर्वसम्मति से कुंटिया प्रधान बने नीलकंठ शर्मा

दरअसल, कुंटिया का 1 साल के लिए प्रधान चुना जाता है। पिछले साल फरवरी में चुनाव होने थे, लेकिन करीब 3 महीने लेट हो गए। इसलिए कुंटिया से जुड़े कई कर्मियों ने बगावत कर दी। इस पर नीलकंठ शर्मा और पूर्व प्रधान रामकुमार गुर्जर का गुट एकमत हो गए। सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले पिछले महीने चुनाव करवा दिया गया। इसमें नीलकंठ शर्मा को सर्वसम्मति से कुंटिया का प्रधान चुन लिया गया।

रजवंत कौर का दावा, नीलकंठ को हराकर बनीं प्रधान

उधर, रजवंत कौर का कहना है कि पिछले साल फरवरी में हुए कुंटिया के चुनाव हुए थे। इसमें उसको 435 वोट मिले थे। उन्होंने प्रतिद्वंदी नीलकंठ शर्मा को 21 वोटों से हराया था। नीलकंठ शर्मा को 414 वोट मिले, जबकि रामकुमार गुर्जर 322 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। प्रधान पद के लिए कुल 1241 में से 1185 मत पड़े थे, जिनमें से 14 मत रद्द हुए। ये पहला मौका था जब किसी महिला को कुंटिया की प्रधान का पद मिला था।

ये भी पढ़ें: जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, 1 की मौत