Rohtak Car Accident : कार चालक ने आगे चल रहे ट्रक को मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, इतने लोगों की मौत

0
169
Rohtak Car Accident : कार चालक ने आगे चल रहे ट्रक को मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, इतने लोगों की मौत
Rohtak Car Accident : कार चालक ने आगे चल रहे ट्रक को मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, इतने लोगों की मौत

अंबाला की तरफ से नारनौल जा रही थी कार, रोहतक में राष्ट्रीय राजमार्ग-152 डी पर हुआ हादसा

Rohtak Car Accident (आज समाज), रोहतक : रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर आज सुबह करीब 4.30 से पांच बजे के बीच एक तेज रफ्तार कार चालक ने अपने आगे जा रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। जैसे ही दोनों वाहनों की टक्कर हुई तो कार के परखच्चे उड़ गए। जिससे कार में सवार सभी तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा इतना जोरदार था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। वहीं पुलिस ने कार को ट्रक के नीचे से मुश्किल से बाहर निकाला।

एक की हुई पहचान, दो की कोशिश जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टाटा पंच कार अंबाला की ओर से नारनौल जा रही थी। इसी दौरान कार चालक ने आगे चल रहे ट्रक के पीछे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों में मनोज कुमार जैन, पुत्र सुभाष चंद्र जैन, निवासी रामकरण दास कॉलोनी, नारनौल की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य दो मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी थी। वहीं पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी जा चुकी थी।

वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही थी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर उसके मालिकों और चालक की तलाश भी शुरू कर दी थी। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि प्राथमिक दृष्टि में यह हादसा कार की तेज रफ्तार के चलते घटित हुआ प्रतीत हो रहा है। फिर भी पुलिस अन्य कारणों की भी जांच कर रही है ताकि किसी ठोस निष्कर्ष तक पहुंचा जा सके।

ये भी पढ़ें : Haryana Breaking News : हरियाणा सरकार ने लाखों युवाओं के लिए लिया बड़ा फैसला, होगी नियमित कमाई, जानिए कौन होगा पात्र

  • TAGS
  • [post_tags]