Haryana Assembly Election: कुरुक्षेत्र के पिहोवा से भाजपा प्रत्याशी कवलजीत सिंह अजराना नहीं लड़ेंगे चुनाव

0
590
कवलजीत सिंह अजराना
कवलजीत सिंह अजराना

Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: चौतरफा विरोध का सामना कर रहे कुरुक्षेत्र की पिहोवा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कवलजीत सिंह अजराना ने चुनाव लड़ने से किनारा कर लिया है। अब वह चुनाव नहीं लड़ेगे। मंगलवार को प्रेसवार्ता कर कवलजीत सिंह अजराना ने इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि भाजपा ने जब से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। तभी से हर सीट पर भाजपा प्रत्याशियों को अनदरूनी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। टिकट कटने से नाराज बहुत से कार्यकर्ता पार्टी छोड़ चुके है तो कई विधायक निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना चुके है। भाजपा के बड़े नेताओं के मनाने पर भी कई कार्यकताओं की नाराजगी दूर नहीं हो रही। वे उम्मीदवार बदलने की मांग कर रहे है। इसी विरोध को देखते हुए पिहोवा से भाजपा प्रत्याशी कवलजीत सिंह अजराना ने चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है।

  • TAGS
  • [post_tags]