
तोशाम/ भिवानी । एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि कस्बे को स्वस्थ, स्वच्छ तोशाम, अभियान का मुहीम के रूप में कार्य किया जा रहा है। जिसमें तोशाम को जाम मुक्त, हरा भरा और स्वस्थ व स्वच्छता के जरिए तोशाम को प्रदेश में एक रोल मॉडल बनाने की ओर अग्रसर किया जा रहा है।
इस मुहीम में चौधरी सुरेंद्र सिंह चौंक से हिसार रोड़ पर जल्द ही पट्टीया लगाई जाएंगी। बता दें कि यह रोड़ राजस्व विभाग से मिली जानकारी अनुसार लगभग 70 से 96 फूट चौड़ा है, जल्द ही इस रोड़ के दोनों तरफ पीली व लाल पट्टी लगाई जाएंगी।इसमें जनप्रतिनिधि, व्यापारी और तोशाम के आमजन पूरा सहयोग प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को दे रहे हैं। आपसी तालमेल करके बैठकों में निर्णय लेकर इस कार्य को अमली जामा पहनाया जा रहा है। विगत दिनों प्रशासन, पुलिस, पंचायत और जनभागीदारी से चौधरी सुरेंद्र सिंह और भगवान परशुराम चौंक पर की गई निशान देही के दायरे से बाहर रोड़ पर खड़े वाहनों, दुकानदारों द्वारा रखे गए समान के चालान किए ।

