Ambala News : गवर्नमेंट कॉलेज में मां के नाम पर लगाया पेड़

0
318
Ambala News : गवर्नमेंट कॉलेज में मां के नाम पर लगाया पेड़
पौधरोपण करते हुए

Ambala News | अंबाला। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत गवर्नमेंट पीजी कॉलेज अंबाला छावनी परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में डॉ. जयप्रकाश गुप्त व प्रिंसिपल डॉ संजय शर्मा ने पौधारोपण करके धरती मां के प्रति सम्मान स्वरूप कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की।

कार्यक्रम की संयोजिक प्रो पूनम राजोरा ने बताया आने वाले दिनों में कॉलेज स्टाफ व छात्र इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर योगदान करेंगे। पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में डॉ. रीटा देवी, डॉ. रोहिणी सिंह, डॉ. आभा, डॉ. शिल्पा एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों ने शिरकत की।

यह भी पढ़ें : Ambala News : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश के नागरिकों मे राष्ट्रीय एकता और गौरव को बढ़ाता है : प्राचार्या डॉ. आभा बंसल

  • TAGS
  • [post_tags]