
पंजाब की एक लोकल टीम ने संभाला रेस्क्यू आॅपरेशन
Ambala News, (आज समाज), अंबाला: अंबाला में 15 घंटे से बोरवेल में फंसे 4 साल के निरवैर उर्फ निर्भय को निकालने के कई प्रयास फेल हो चुके हैं। अब पंजाब की एक लोकल टीम को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। एनडीआरएफ और सेना की टीम को कुछ देर के लिए पीछे किया गया है।
इससे पहले एनडीआरएफ और सेना ने एल्युमिनियम के पाइप डालकर निर्भय को निकालने का प्रयास किया था, मगर ये प्रयास भी सफल नहीं हो सका। अंधेरा अधिक होने की वजर से बोरवेल के आसपाल लाइटें लगा दी गई हैं। बोरवेल में फंसे निर्भय का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें पानी के अंदर उसकी रेड कलर की टी-शर्ट दिखाई दे रही है।
सुबह खेत में दादा का खाना देने गया गया था
धन्यौड़ा गांव का निरवैर सुबह अपने पिता के साथ खेत में दादा का खाना देने गया था। इसी दौरान खेलते-खेलते उसका पैर 220 फीट गहरे 9 इंच के बोरवेल में फिसल गया। इसके बाद से ही बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए ठऊफऋ और सेना की टीमें संयुक्त रूप से रेस्क्यू आॅपरेशन चला रही हैं।
15 से ज्यादा प्रयास हो चुके फेल
पिछले महीने ट्यूबवेल खराब होने के कारण इस बोर से मोटर निकालकर पास में ही दूसरा बोर किया गया था। खेत मालिक ने पुराना बोर खुला छोड़ रखा था, जिससे यह हादसा हुआ। बोरवेल में करीब 60 फीट की गहराई से पानी शुरू हो रहा है। हालांकि, अभी यह सामने नहीं आया कि निरवैर कितने फीट गहराई पर फंसा है। निर्भय को निकालने के लिए अब तक 15 से ज्यादा प्रयास किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली।

